
READ MORE
हिमाचल प्रदेश में तीव्र शीत लहर जारी है. प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में आज पारा जमाव बिन्दु से आठ और 13 डिग्री नीचे रिकॉर्ड किया गया.मौसम अधिकारियों ने यह जानकारी दी है.
केलांग में न्यूनतम तापमान शून्य से सात डिग्री नीचे रिकॉर्ड किया गया. मनाली में पारा शून्य से 0.2 डिग्री नीचे रहा तो कल्प में शून्य डिग्री रिकॉर्ड किया गया.
शिमला और धर्मशाला में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री, ऊना और पालमपुर में 5.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.निचले पर्वतों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा . ऊना में अधिकतम पारा 26.4 डिग्री, शिमला में 15.6 डिग्री तथा धर्मशाला में 17.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.
केलांग में अधिकतम तापमान सात डिग्री और कल्प में 13 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.
स्थानीय मौसम विभाग ने अगले छह दिन तक क्षेत्र में शुष्क मौसम रहने का अनुमान जताया है.

मनाली में ठंड से बचने के लिए आग सेंकते लोग.
देश के 91 बड़े जलाशयों के जलस्तर में गिरावट
देश के 91 बड़े जलाशयों के जलस्तर में पिछले एक हफ्ते में दो फीसदी की गिरावट आयी है और इनमें जलस्तर कुल संचयन क्षमता का 62 प्रतिशत तक पहुंच गया है. पिछले हफ्ते यह 64 फीसदी था.
आधिकारिक बयान में कहा गया है कि 23 नवंबर के इन जलाशयों में जल स्तर 101.77 अरब घनमीटर था. 30 नवंबर को यह कम होकर 98.57 अरब घन मीटर रह गया है.
बयान में कहा गया है कि इसी अवधि में पिछले साल इन जलाशयों में जलस्तर 96 फीसदी था.
इन सभी 91 जलाशयों में अभी जल क्षमता 157.799 अरब घनमीटर है जो इनकी कुल जल क्षमता 253.388 अरब घनमीटर का 62 प्रतिशत है.
Article source: http://hindi.news18.com/news/nation/acharya-balkrishna-says-about-uttarakhand-development-in-rising-uttarakhand-1008055.html
No comments:
Post a Comment