READ MORE
आम आदमी पार्टी का अंतरकलह एक बार फिर खुलकर सामने आया है. आप के बागी विधायक कपिल मिश्रा ने ट्विटर पर ग्रेटर कैलाश विधायक सौरभ भारद्वाज को ट्वीट किया कि हिम्मत है तो वह केजरीवाल से कहकर उन्हें पार्टी से निकाल के दिखाएं.मिश्रा ने भारद्वाज को कहा कि उन्हें विधानसभा में केजरीवाल के कई राज खोलने हैं. उन्होंने भारद्वाज को झंडू बाम का खाली डिब्बा भी बताया. मिश्रा ने चेतावनी दी कि वह अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन को जेल भिजवाकर रहेंगे.
हेलो “झंडू बाम के खाली डिब्बे सौरभ भारद्वाज” … हिम्मत है तो केजरीवाल से कहो कि मुझे पार्टी से निकाल कर दिखाए … अभी तो विधानसभा में बहुत कुछ खोलना है भ्रष्ट केजरीवाल का.. ऐसे ही मूंग दलूँगा छाती पर … AK और जैन को जेल भेजने तक … https://t.co/XJ1vdmJQgq
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) December 1, 2017
इसके बाद सौरभ भारद्वाज ने कपिल मिश्रा को जवाब दिया कि पार्टी उन्हें निकालेगी नहीं बल्कि कह के लेगी.
भैया याद है – मैंने असेम्ब्ली में वोटिंग करवाई थी, सब विधायक और पत्रकारतुम्हें देख रहे थे। फिर आपको इसी खली डिब्बे के इशारे कर उट्ठक-बैठक लगानी पड़ी थी। निकालेंगे नहीं तुम्हें, कहके लेंगे । https://t.co/tAnUxAlGXB
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) December 1, 2017
गौरतलब है कि कपिल मिश्रा केजरीवाल कैबिनेट में जल मंत्री रहे हैं. उन्हें इस साल 29 अप्रैल को पद से हटा दिया गया था. इसके बाद से ही वह केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर लगातार हमले करते रहे हैं.
No comments:
Post a Comment