READ MORE
दक्षिण कोलकाता के एक स्कूल परिसर में एक टीचर ने नर्सरी की चार साल की एक छात्रा का कथित यौन उत्पीड़न किया.कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज बताया कि बच्ची के माता पिता ने पीटी टीचर के खिलाफ स्थानीय जाधवपुर पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया.
उन्होंने बताया कि बच्ची गुरुवार को स्कूल से लौटने के बाद से लगातार रो रही थी और बहुत दर्द होने की शिकायत कर रही थी, तभी उसकी मां ने उसके कपड़ों पर खून के धब्बे देखे.
अधिकारी ने बताया कि बच्ची ने पूछने पर मां को बताया कि पीटी अध्यापक उसे शौचालय में लेकर गया था लेकिन वह यह नहीं बता पाई कि आगे क्या हुआ. उसके माता-पिता उसे बाल रोग विशेषज्ञ के पास लेकर गए जिसने उन्हें सलाह दी कि वे बच्ची को पुलिस के पास लेकर जाएं.बच्ची को कल देर रात सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि बच्ची के कथित यौन उत्पीड़न की पुष्टि करने के लिए जांच की गई. रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.
इस घटना के बाद अन्य बच्चों के माता-पिता ने आज स्कूल के गेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया और उन्होंने आरोपी अध्यापक को तत्काल निलंबित किए जाने की मांग की.
No comments:
Post a Comment