Friday, 1 December 2017

AAP में ट्विटर वॉर: कपिल मिश्रा ने कहा '...खाली डिब्‍बा' तो सौरभ बोले- 'कह के लेगें'


READ MORE

आम आदमी पार्टी का अंतरकलह एक बार फिर खुलकर सामने आया है. आप के बागी विधायक कपिल मिश्रा ने ट्विटर पर ग्रेटर कैलाश विधायक सौरभ भारद्वाज को ट्वीट किया कि हिम्मत है तो वह केजरीवाल से कहकर उन्हें पार्टी से निकाल के दिखाएं.मिश्रा ने भारद्वाज को कहा कि उन्हें विधानसभा में केजरीवाल के कई राज खोलने हैं. उन्होंने भारद्वाज को ‘झंडू बाम का खाली डिब्बा’ भी बताया.


मिश्रा ने चेतावनी दी कि वह अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन को जेल भिजवाकर रहेंगे.




इसके बाद सौरभ भारद्वाज ने कपिल मिश्रा को जवाब दिया कि पार्टी उन्हें निकालेगी नहीं बल्कि कह के लेगी.




गौरतलब है कि कपिल मिश्रा केजरीवाल कैबिनेट में जल मंत्री रहे हैं. उन्हें इस साल 29 अप्रैल को पद से हटा दिया गया था. इसके बाद से ही वह केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर लगातार हमले करते रहे हैं.


Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/center-playing-snakes-and-ladders-on-appointment-of-cops-for-delhi-said-high-court-1155536.html

No comments:

Post a Comment