Friday, 1 December 2017

राहुल गांधी का आरोप, 'रुपाणीजी ने शहीद की बेटी को सभा से फिंकवाया'


READ MORE

इस बार का गुजरात इलेक्‍शन विवादों से भरा हुआ है. कांग्रेस और बीजेपी एक-दूसरे पर हमला बोलने का कोई मौका छोड़ना नहीं चाहते. बीजेपी ने पहले राहुल गांधी के सोमनाथ मंदिर में हस्‍ताक्षर वाले मुद्दे को बढ़-चढ़कर उठाया.इधर, राहुल गांधी ने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्‍ट कर गुजरात के सीएम विजय रुपाणी पर हमला बोला है.  इसमें कुछ पुलिसकर्मी एक लड़की को घसीटकर सभा से बाहर करते नजर आ रहे हैं. राहुल के अनुसार यह लड़की शहीद की बेटी है.


राहुल गांधी ने मुख्‍यमंत्री विजय रुपाणी की सभा का एक वीडियो ट्विटर पर जारी किया है, जिसमें वह एक रैली को संबोधित कर रहे हैं. वहीं कुछ पुलिसकर्मी मंच के पास अपनी बात रख रही एक लड़की को रोकते हुए दिखाई दे रहे हैं. लड़की सभा से जाना नहीं चाहती लेकिन उसे पुलिसकर्मी जबरदस्‍ती सभा से बाहर करने की कोशिश कर रहे हैं.




राहुल ने ट्विटर पर वीडियो के साथ किया कमेंट
राहुल ने ट्विटर पर वीडियो डालने के साथ कमेंट भी किया है. उन्‍होंने लिखा, ‘बीजेपी का घमंड अपने चरम  पर है. परम देशभक्‍त रूपाणी जी ने शहीद की बेटी को सभा से बाहर फिंकवाकर मानवता को शर्मसार किया. 15 साल से परिवार को मदद नहीं मिली, खोखले वादे और दुत्‍कार मिली. इंसाफ मांग रही इस बेटी को आज अपमान भी मिला. शर्म कीजिए, न्‍याय दीजिए.’


महिला की नहीं लग सकी है जानकारी
राहुल ने ट्विटर पर जिस लड़की का वीडियो जारी की है वह कौन और और उसके शहीद पिता का क्‍या नाम है अभी तक पता नहीं चल सका.

No comments:

Post a Comment