
READ MORE
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की ड्राइवर लैस ट्रेन पर हैकर की टेढ़ी निगाह पड़ सकती है. कभी भी हैकर ट्रेन पर हमला कर सकते हैं. ट्रेन के कंट्रोल सिस्टम को हैक कर सकते हैं. और ये सब मुमकिन होगा जैमर से. दिल्ली के बाजारों में खुलेआम जैमर बिक रहे हैं.ये जैमर ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) और 3जी-4जी मोबाइल को हैक करने वाले हैं. आशंका जताई जा रही है कि बाजार में हाई फ्रीक्यूंसी के जैमर भी हो सकते हैं. खुले बाजार में जैमर बेचना कानूनन अपराध है. लेकिन दिल्ली के शादीपुर, नेहरू प्लेस और गफ्फार मार्केट में ऐसा हो रहा है.
हाल ही में दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे कार चोर गिरोह को पकड़ा था जैमर लेकन कार चोरी करता था. अगर ड्राइवर लेस मेट्रो ट्रेन की बात करें तो ये कम्यूनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल सिस्टम से चलेगी. लेकिन इसके हैक होने की संभावना फिर भी बनी हुई है.
क्या कहते हैं मेट्रो के अधिकारीडीएमआरसी के पीआरओ अनुज दयाल कहते हैं कि पहली बात तो ये कि हमारी ट्रेन ड्राइवर लेस नहीं रहेगी. दूसरा ये कि हमारी ट्रेन में हमारा अपना कम्यूनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल सिस्टम रहेगा. ये सिस्टम पूरी तरह से सुराक्षित है. हैकर का यहां पहुंचना मुमकिन नहीं है.

क्या कहते हैं आईटी एक्सपर्ट
आईटी एक्सपर्ट रक्षित टंडन का कहना है कि किसी भी चीज को आपरेट करने के लिए दो तरह के सिस्टम इस्तेमाल होते हैं. पहला वॉयरलेस और दूसरा वॉयरबेस्ड. वॉयरलेस के हैक होने की संभावना ज्यादा होती है और वॉयरबेस्ड के हैक होने की कम.
लेकिन हैक दोनों ही हो सकते हैं. अब निर्भर ये करता है कि आपने अपना सिस्टम कितना सुराक्षित किया हुआ है. जैमर से बचाने के लिए आप उसे किस फ्रीक्यूंसी पर चला रहे हैं. हालांकि अभी तक दूसरे देशों में चलने वाली ड्राइवर लेस मेट्रों पर भी किसी तरह का कोई खतरा नहीं आया है, लेकिन ऐसा भी नहीं कहा जा सकता है कि हमला होगा ही नहीं.
निर्भर ये करता है कि हैकर के पास किस फ्रीक्यूंसी का जैमर है. अगर हाई फ्रीक्यूंसी का जैमर हुआ तो वह कुछ भी कर सकता है.
Article source: http://www.jagran.com/odisha/bhubaneshwar-16560764.html
No comments:
Post a Comment