READ MORE
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपील की है कि संसद में तीन तलाक बिल पास करने को लेकर आम सहमति बनाई जाए. लेकिन कांग्रेस केंद्रीय मंत्री अनंतकुमार हेगड़े के संविधान पर बयान पर किसी भी तरह रियायत बरतने के मूड में नहीं दिख रही है. कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण विधेयक 2017 बिल पर पार्टी पूरी तरह से समहत नहीं हैं. इस विधेयक को गृह मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व वाले अंतरमंत्री स्तरीय समूह ने तैयार किया है, जिसमें मौखिक, लिखित या एसएमएस या व्हाट्सऐप के जरिये किसी भी रूप में एक साथ तीन तलाक या तलाक ए बिद्दत को अवैध करार देते हुए पति को तीन साल जेल की सजा का प्रावधान किया गया है.वहीं दूसरी तरफ भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव के परिवार के साथ पाकिस्तान में दुर्व्यवहार के इस मुद्दे पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आज सदन में बयान देंगी. बुधवार को शून्यकाल में शिवसेना के अरविंद सावंत, तृणमूल कांग्रेस के सौगत राय, कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खडगे, अन्नाद्रमुक के एम थम्बीदुरई समेत अनेक सदस्यों ने सदन में इस मुद्दे को उठाया. इस पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि वह इस विषय पर आज सदन में वक्तव्य देंगी.
Article source: http://www.jagran.com/odisha/bhubaneshwar-16560764.html
No comments:
Post a Comment