READ MORE
फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर चल रहे विवाद पर फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप और आनंद एल राय ने कहा कि फिल्म समुदाय में कई लोग निर्देशक संजय लीला भंसाली के समर्थन में सामने आने से डर रहे हैं. कश्यप ने कहा कि कई लोग खुलेआम भंसाली का समर्थन करने से डर रहे हैं.भंसाली को राजपूत समुदाय और नेताओं द्वारा आलोचनाओं का शिकार होना पड़ रहा है. इनका आरोप है कि भंसाली ने ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ की है. जबकि निर्देशक ने इस दावे को खारिज किया है.
अनुराग कश्यप और राय दोनों ने ‘डर के माहौल पर’ बात की. कश्यप ने कहा कि वह यह नहीं खुलासा करेंगे उन्होंने भंसाली से बात की है या नहीं, क्योंकि वह फिल्म निर्माता को ‘परेशानी में’ नहीं डालना चाहते हैं.
बता दें, दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह अभिनीत यह फिल्म पहले एक दिसंबर को रिलीज होनी थी लेकिन फिल्म निर्माताओं ने सीबीएफसी से सर्टिफिकेट ना मिलने तक फिल्म की रिलीज टाल दी.गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में फिल्म के सेट को दो बार जयपुर और कोल्हापुर में तहस-नहस कर दिया गया था और फिल्म के निर्देशक भंसाली के साथ करणी सेना के सदस्यों ने बदसलूकी की थी.
Article source: https://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/lucknow/cabinet-ministers-have-five-peons-for-official-works-1173083.html
No comments:
Post a Comment