Wednesday, 27 December 2017

शादी करना इस वक्‍त क्रिकेट से ज्‍यादा जरूरी था- विराट कोहली


READ MORE

भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए एक क्रिकेट श्रृंखला की तुलना में शादी करना ‘अधिक महत्वपूर्ण’ था और उन्होंने कहा कि तीन सप्ताह के विश्राम से दक्षिण अफ्रीका के आगामी दौरे के लिये उनकी तैयारियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा.भारतीय कप्तान ने श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला में हिस्सा नहीं लिया. इस बीच वह इटली के टस्कान में एक निजी समारोह में बालीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से परिणय सूत्र में बंधे. वर्ष 2017 में 11 शतकों की मदद से 2818 रन बनाने वाले कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम गुरुवार रात दक्षिण अफ्रीका रवाना होगी. जहां तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला पांच जनवरी से शुरू होगी.


क्रिकेट में वापसी करने में कोई मुश्‍किल नहीं होगी
कोहली से पूछा गया कि शादी के समारोहों के बाद क्रिकेट में वापसी करना कितना मुश्किल होगा. इस पर उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी तरह से मुश्किल नहीं होगी. मैं कुछ अन्य काम (शादी) के कारण बाहर था जो कि अधिक महत्वपूर्ण था. वह ऐसा समय था जो हम दोनों के लिए हमेशा खास रहेगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘फिर से क्रिकेट में लौटना किसी भी तरह से मुश्किल नहीं होगा क्योंकि यह मेरे खून में है जैसे कि टीम के किसी अन्य सदस्य या फिर टीम प्रबंधन के लिये है. इसलिए पेशेवर मोर्चे पर वापसी करना किसी भी तरह से कठिन नहीं है.’’11 दिसंबर को इटली में कोहली ने की थी शादी
 कोहली और अनुष्का ने 11 दिसंबर को इटली में शादी के बाद नयी दिल्ली और मुंबई में दो पार्टियां आयोजित की, जिसमें बॉलीवुड और राजनीतिक जगत की मशहूर हस्तियों ने शिरकत की. इससे ठीक पहले कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 610 रन बनाये. उन्होंने कहा कि ब्रेक के दौरान भी वह दक्षिण अफ्रीका के कड़े दौरे के लिये तैयारियां करते रहे.


मानसिक तौर पर अच्‍छी तरह से तैयार हूं
कोहली ने कहा, ‘‘मैंने पिछले तीन सप्ताह में कुछ नहीं किया. आप कहीं न कहीं यह सोच रहे होते हो कि आगे कुछ महत्वपूर्ण होगा और इस तरह से आप उसकी तैयारियां करते रहते हो. इसलिए मानिसक तौर पर मैं अच्छी तरह से तैयार हूं. ’’


Article source: http://hindi.news18.com/videos/nation-india-china-ladakh-pangong-lake-clash-1079302.html

No comments:

Post a Comment