READ MORE
नए साल के मौके पर मुंबई पर लोन वुल्फ आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है. खुफिया एजेंसियों ने मुंबई पुलिस को सर्तक किया है कि शहर की भीड़-भाड़ वाली जगहों को आतंकी अपना निशाना बना सकते हैं. अलर्ट के मद्देनजर मुंबई पुलिस ने मरीन ड्राईव पर लोन वुल्फ आतंकी हमले का रि-क्रिएशन भी किया ताकि संवेदनशील बिंदुओं को पहचाना जा सके.लोन वुल्फ हमले का सबसे ज्यादा खतरा मुंबई के समंदर किनारे बने तीन किलोमीटर लंबे मरीन ड्राइव पर है जिसे देखने दुनियाभर से बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं. न्यू ईयर ईव पर मरीन ड्राइव पर हजारों लोग मौजूद रहते हैं. खुफिया एजेंसियों ने मुंबई पुलिस को सतर्क किया है कि नए साल के मौके पर मरीन ड्राइव को ज्यादा सुरक्षा दी जाए और पुलिस अधिक मुस्तैद रहे.
पढ़ेंः क्या है लोन वुल्फ अटैक, भारत को क्यों है इससे खतरा
क्या है लोन वुल्फ अटैकइस तरह के हमले में एक हमलावर कार या किसी बड़ी गाड़ी से, या हथियारों की मदद से भीड़ वाली जगहों पर हमला करता है. इस तरह के हमले हाल के सालों में रूस और ब्रिटेन में बड़ी संख्या में देखे गए हैं.
पुलिस को मिले 15 से ज्यादा सेंसिटिव पॉइंट्स
मुंबई पुलिस ने मरीन ड्राइव पर एक ट्रक की मदद से लोन वुल्फ हमले का री-क्रिएशन किया. इस दौरान पुलिस को मरीन ड्राइव पर 15 से ज्यादा सेंसिटिव बिंदु मिले हैं जहां से कोई भी कार या ट्रक मरीन ड्राइव के प्लेटफॉर्म पर चढ़कर आसानी से लोगों को रौंद सकती है. मुंबई पुलिस ने इस सभी बिंदुओं की सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी कर ली है. इसके साथ ही 31 दिसंबर की रात को मरीन ड्राईव पर पार्किंग को भी बंद रखा जाएगा.
इन जगहों पर भी हो सकता है हमला
जुहू चौपाटी, गिरगांव चौपाटी, गेट ऑफ इंडिया, दादर
Article source: http://hindi.news18.com/news/entertainment/bollywood/varun-dhawan-starts-a-contest-for-judwa-2-looking-for-real-life-twins-1031818.html
No comments:
Post a Comment