READ MORE
राज्य सरकार पर रोडवेज विरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए राजस्थान रोडवेज के कर्मचारियों ने गुरुवार को हनुमानगढ़ जंक्शन के आगार कार्यालय पर प्रदर्शन किया. कर्मचारियों ने राज्य सरकार की शवयात्रा निकाली. इस दौरान कर्मचारियों ने आरोप लगाए कि राज्य सरकार रोडवेज विरोधी नीति अपना रही है. राजस्थान रोडवेज संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार विरोधी नारे लगाए और मांग रखी कि राज्य सरकार सेवानिवृत्त रोडवेज कर्मचारियों को जल्द भुगतान जारी करे. कर्मचारियों ने मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी.
Article source: http://hindi.news18.com/news/entertainment/bollywood/varun-dhawan-starts-a-contest-for-judwa-2-looking-for-real-life-twins-1031818.html
No comments:
Post a Comment