Friday, 1 December 2017

राकांपा विधायक के घर फडणवीस की चाय से गर्माया राजनीतिक माहौल


READ MORE

बीड के राकांपा विधायक जयदत्त सोनजराव क्षीरसागर के आवास पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के चाय पीने के बाद, 11 दिसंबर से शुरू हो रहे महाराष्ट्र विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के पहले चुनावी तापमान गरमा गया है.क्षीरसागर ने घटना को तवज्जो नहीं दी और निजी दौरे को लेकर खबरों के लिए मीडिया पर दोष मढ़ा. वह पूर्व की कांग्रेस-राकांपा सरकार में लोक निर्माण (राज्य उपक्रम) के मंत्री थे.


बहरहाल, राकांपा अध्यक्ष सुनील तटकरे ने कहा, यह मुख्यमंत्री का अधिकार है कि वह किसके घर जाएं या नहीं. हालांकि, पिछले 10 महीने में बीड जिले में 161 किसानों ने खुदकुशी की है. अगर मुख्यमंत्री इन किसानों के परिवार में से किसी के यहां गए होते तो ज्यादा बेहतर होता. फडणवीस बीड जिले के एक दिन के आधिकारिक दौरे पर गए थे.


पहचान जाहिर नहीं करने का अनुरोध करते हुए राकांपा के एक नेता ने कहा कि क्षीरसागर लंबे समय से पार्टी से नाराज चल रहे हैं.

No comments:

Post a Comment