
READ MORE
इन दिनों देश के हर कोने में महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के लिए कदम उठाए जा रहे हैं. ऐसा ही एक कदम है अपनी सुरक्षा खुद करने के लिए मार्शल आर्ट सीखने की पहल.हाल ही में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में टीवी से बॉलीवुड की एंट्री करने वाली रागिनी खन्ना ने लोगों का बढ़-चढ़ कर प्रोत्साहन किया.
रागिनी के साथ छोटे परदे के मशहूर कलाकार अर्शिफा खान, भावेश बालचंदानी के अलावा नीतू चंद्रा भी इस कैम्पेन में शामिल हुई.
साथ ही मिथुन चक्रबर्ती के बेटे महाअक्षय भी इस मौके पर लड़कियों को मार्शल आर्ट्स से जुड़े पैंतरे सिखाते नजर आए.

मार्शल आर्ट्स करते हुए महाअक्षय
उनके अलावा रागिनी ने भी मार्शल आर्ट प्रशिक्षक के साथ मार्शल आर्ट्स करती नजर आईं.

मार्शल आर्ट करती हुई रागिनी खन्ना
इस सोशल इवेंट में रागिनी खन्ना ने लड़कियों की सेफ्टी को लेकर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि ये जरुरी है, लड़कियां अपनी सेफ्टी खुद करें. इसके लिए जरुरी है कि लड़कियां सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग लें. इसके साथ ही रागिनी ने कहा कि सिर्फ बेटियों की ही नहीं बल्कि पेरेंट्स की भी यह जिम्मेदारी है कि वो अपने बेटियों को सेल्फ डिफेन्स की ट्रेनिंग दिलाएं.
इस मौके पर रागिनी खन्ना के साथ बाकी कलाकारों ने भी सेल्फ डिफेन्स की इस इवेंट में ट्रेनिंग देते हुए कुछ सेफ्टी टिप्स दिए.
इससे पहले परिणीती चोपड़ा और अजय देवगन ने ऐसी ही एक पहल की थी जिसमें उन्होंने लड़कियों को मार्शल आर्ट्स सीखने के लिए प्रेरित किया था.
ये भी पढ़ें:
No comments:
Post a Comment