READ MORE
चार साल बाद एक बार फिर अनुराग कश्यप, दिबारकर बनर्जी, जोया अख्तर और करण जौहर ‘बॉम्बे टॉकीज’ के साथ लौट रहे हैं.इस बार नाम है ‘बॉम्बे टॉकीज 2.0’. इस शॉर्ट फिल्म के लीड रोल में हैं कियारा आडवाणी, लेकिन खुद कियारा को इस बात पर यकीन करने में काफी वक्त लगा.
एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि मैं करण सर के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं. लेकिन मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा है कि मैं करण सर के साथ काम कर रही हूं.
कियारा कहती हैं, ‘मुझे जब करण सर का इस रोल के लिए कॉल आया, तो मैं घर पर थी. जब फोन पर लिखा हुआ आया करण जौहर कॉलिंग, तो मुझे कन्फ्यूजन हुआ. मुझे लगा उनका कॉल गलती से लग गया है. मुझे ये यकीन करने में वक्त लगा कि सच में करण जौहर ने मुझे फोन किया है.’सिर्फ इतना ही नहीं, जब करण ने कहा कि उन्हें ‘बॉम्बे टॉकीज 2.0’ के लिए कियारा जैसी दिखने वाली लड़की की जरूरत है, तभी कियारा को यकीन नहीं हुआ. उन्होंने पूछा कि क्या करण सच में उन्हें ये रोल ऑफर कर रहे हैं? तब करण ने बहुत तेज हंसे और उन्होंने कहा कि ऑफिस आकर स्क्रिप्ट सुन लें.
अब देखते हैं कि करण की पारखी नजर का कियारा पर कैसा असर होता है.
ये भी पढ़ें
Infinity Wars: दर्जन भर सुपरहीरोज़ वाली इस फ़िल्म की सुपर लिस्ट
No comments:
Post a Comment