Sunday, 3 December 2017

बीजेपी के ट्विटर हैंडल से राहुल को टैग कर किया फडणवीस के खिलाफ ट्वीट


READ MORE

बीजेपी की महाराष्ट्र इकाई के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से रविवार को एक ट्वीट में राज्य की देवेन्द्र फडणवीस की अगुवाई वाली सरकार की निंदा की गई है, जिसके बाद पार्टी ने दावा किया कि उसका अकाउंट हैक किया गया है.आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया जिसमें रोजगार के अवसर पैदा करने की राज्य सरकार की नीति की आलोचना की गई. हालांकि इसे बाद में हटा दिया गया लेकिन इससे पहले ही इसका स्कीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.


खराब अंग्रेजी में लिखे गए ट्वीट में कहा गया, ‘राज्य में दो लाख से ज्यादा कर्मचारियों की जरूरत और देवेन्द्र फडणवीस सरकार ने 30 प्रतिशत कर्मचारियों की कटौती की है. मेक इन महाराष्ट्र या फूल इन महाराष्ट्र.’


ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कुछ नेताओं को टैग किया गया है. बीजेपी की राज्य इकाई के प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘हमें लगता है कि इस संदेश को पोस्ट करने के लिए बीजेपी इकाई के ट्विटर हैंडल को हैक किया गया था. हमने मुंबई पुलिस की साइबर क्राइम सेल से मामले की जांच करने को कहा है.’


ये भी पढ़ें-
उर्वशी रौतेला का ट्विटर अकाउंट हैक कर पोस्ट किया गया ये ट्वीट
राहुल गांधी के बाद अब कांग्रेस का ऑफिशियल टि्वटर अकाउंट हैक


 


Article source: http://www.jagran.com/bihar/darbhanga-15865467.html

No comments:

Post a Comment