Sunday, 3 December 2017

कल्‍पना-मानुषी पर गर्व लेकिन कोख में मर रहीं बेटियां

READ MORE

कोख में बेटियों को मारने के लिए कुख्यात प्रदेश हरियाणा की रहने वाली मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड बनीं तो उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया. हर सफल बेटी पर यहां के लोग अपना सीना चौड़ा कर रहे हैं, लेकिन बेटियों को लेकर उनकी बुनियादी सोच में परिवर्तन नहीं आ रहा.घूंघट को शान बताने वाली मनोहर सरकार और लड़कियों के जींस पहनने पर रोक लगाने की हिमायती खाप पंचायतें…सब मानुषी के शान में कसीदे पढ़ रहे हैं. लेकिन क्या बेटियों को लेकर किसी की सोच बदली है?

संसद में पेश किए गए लिंगानुपात का एक रिकॉर्ड बताता है कैसे हरियाणा में चाइल्ड सेक्स रेशियो की खाई बढ़ रही है. सरकारी आंकड़े के मुताबिक, यहां 1971 में प्रति हजार लड़कों पर लड़कियों की संख्या 899 थी, जो 2011 में 834 रह गई है. तरक्की के बावजूद संकीर्ण सोच खत्म नहीं हो रही है. जबकि हर साल अलग-अलग क्षेत्र में झंडे गाड़ कर बेटियां आईना दिखा रही हैं. फिल्मी दुनिया में मल्लिका सेहरावत, परिणीति चोपड़ा तो सियासत में सुषमा स्वराज को कौन नहीं जानता.

Miss World 2017, miss world, manushi chhillar, miss world, india, Haryana news, Jhajjar news, khap panchayat, Chillar Chikhara Khap Panchayat, मिस वर्ल्ड, मनुसी छिल्लर, मिस वर्ल्ड, इंडिया, हरियाणा न्यूज, झज्जर न्यूज, खाप पंचायत, छिल्लर छिकारा खाप पंचायत, हरियाणा सरकार, घूंघट, haryana government, Manohar Lal Khattar, Bamdoli village, Femina Miss India 2017,

Image Source- Twitter

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के जिले झज्जर में 1000 पुरुषों पर सिर्फ 861 लड़कियां हैं. छह वर्ष तक के बच्चों की बात करें तो महज 774 लड़कियां हैं. जबकि 2001 में 801 लड़कियां हुआ करती थीं. कल्पना चावला, साक्षी मलिक, दीपा मलिक और फोगाट बहनें जैसी कई बेटियों ने देश का मान पूरी दुनिया में बढ़ाया है. महिला हॉकी एवं महिला क्रिकेट में तो हमेशा यहां की बेटियों का दबदबा रहा है.

लिंग जांच करने वालों को पकड़ने के लिए सबसे ज्यादा 278 स्टिंग ऑपरेशन हरियाणा में ही किए गए हैं. यहां लिंग जांच मामले में 14 डॉक्टरों के लाइसेंस रद्द किए जा चुके हैं. जबकि 241 अल्ट्रासाउंड मशीनें सील की जा चुकी हैं. बेटियों की भ्रूणहत्या की वजह से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम की शुरुआत भी 22 जनवरी 2015 को पानीपत (हरियाणा) से की थी.

यहां के जींद जिले के बीबीपुर गांव के पूर्व सरपंच सुनील जागलान ने ‘सेल्फी विद डॉटर’अभियान से लोगों की मानसिकता बदलने की कोशिश की. जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया.

हरियाणा की वो बेटियां जिन्होंने देश का नाम रौशन किया-

कल्पना चावला:

मुंबई, एएनआई । महाराष्ट्र में पहली बार अलग अलग चुनाव लड़ने के बाद भाजपा और शिवसेना के सामने गठबंधन का सवाल मुंह बाये खड़ा है। लंबे समय तक दोस्त रहे दोनों दल एक दूसरे आरोप लगाने का मौका नहीं छोड़ रहे हैं। कांग्रेस से गठबंधन की खबरों के बीच संजय निरुपम ने कहा कि हम शिवसेना जैसी सांप्रदायिक पार्टी के साथ नहीं जा सकते जो धर्म और जाति की राजनीति करती हो।

मुंबई कांग्रेस के मुखिया निरुपम ने बताया कि शिवसेना के कुछ नेताओं ने हमसे संपर्क किया था। वहीं शिवसेना नेता संजय राउत ने कांग्रेस के बयान को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि हमारा कोई भी नेता कांग्रेस के पास नहीं गया है। उन्होंने कहा माडिया में आ रही ऐसी रिपोर्ट गलत हैं। यही नहीं उन्होंने कहा कि मेर शिवसेना का ही होगा।

इस बीच दूसरी ओर महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फडणनवीस ने कहा कि हम कांग्रेस के साथ किसी भी कीमत पर नहीं जा सकते। नाम न लेते हुए फडणनवीस ने कहा कि उन्हें (शिवसेना) को जहां जाना हो वहां जाए।हम कुछ नहीं कहेंगे।

गौरतलब है कि बीएमसी के चुनावों में 2012 से 2017 के बीच भजपा ने अपनी बढ़त में तकरीबन तीन गुना इजाफा किया है और उसकी सीटें 31 से बढ़कर 82 पर जा पहुंची हैं, लेकिन इस बढ़ोत्तरी के बावजूद बीजेपी बीएमसी के चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर नहीं उभर सकी है।

दूसरी ओर शिवसेना को उससे दो सीटें ज्यादा मिली हैं। बीएमसी में शिवसेना ने अपने पिछले प्रदर्शन का रिकार्ड सुधारते हुए इसमें 9 सीटों का इजाफा किया है, उसे 84 सीटें हासिल हुई हैं।

227 सदस्यों वाली बीएमसी में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। ऐसे बिखरे जनादेश से राज्य और केंद्र में नये राजनीतिक गठबंधन की संभावनाएं पैदा हो गई हैं क्योंकि शिवसेना दोनों ही जगह बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल है।

' data-medium-file="" data-large-file="" class="size-full wp-image-73554" src="https://i2.wp.com/images.hindi.news18.com/ibnkhabar/uploads/2010/07/kalpanana.jpg?resize=875%2C583&ssl=1" alt="" data-recalc-dims="1"/>

kalpana chawala

मशहूर अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला करनाल जिले में 17 मार्च सन् 1962 को पैदा हुई थीं. 1 फरवरी 2003 के कोलंबिया अंतरिक्ष यान आपदा में उनकी मौत हो गई.

साक्षी मलिक:

भारतीय महिला पहलवान. इनका जन्म हरियाणा के रोहतक में हुआ. साक्षी ने ब्राजील के रियो डि जेनेरियो में हुए  ओलंपिक में कांस्य पदक जीता. भारत के लिए ओलंपिक पदक जीतने वाली वे पहली महिला पहलवान हैं.

फोगाट बहनें:

wrestler geeta-babita fogat

भारत को कुश्ती में एक अलग पहचान दिलाने वाली ये फोगाट बहनें किसी पहचान की मोहताज़ नहीं हैं. गीता ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला हैं. गीता ने 2010 के दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक दिलाया. उनकी बहनों बबिता तथा विनेश ने कुश्ती में 2014 में राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता. फोगाट बहनों पर 2016 में आमिर खान ने ‘दंगल’ नामक फिल्म बनाई.

दीपा मलिक:

photo Getty images

शॉटपुट एवं जेवलिन थ्रो के साथ तैराकी व मोटर रेसलिंग से जुड़ी एक दिव्यांग भारतीय खिलाड़ी हैं. जिन्होंने 2016 पैरालंपिक में शॉटपुट में रजत पदक जीतकर इतिहास रचा. वह पैरालिंपिक खेलों में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं. उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के कारण भारत सरकार ने अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया.

कविता दलाल:

महिला रेसलर कविता दलाल

महिला पहलवान हैं. जींद जिले के मालवी गांव की रहने वाली हैं. डब्ल्यूडब्ल्यूई में सिलेक्ट होकर इतिहास रचा. यहां तक पहुंचने वाली देश की पहली महिला पहलवान हैं. पेशेवर रेसलर बनने के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन रहे द ग्रेट खली के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग ले रही हैं.

No comments:

Post a Comment