READ MORE
सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में सीमा चौकी के पास एक मोटरसाइिकल पर घूम रहे दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को पकड़ा है.बीएसएफ के अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ की 105वीं बटालियन के जवानों ने सीमा चौकी (बीओपी) डोना तेलू माल के निकट दो घुसपैठियों 28 वर्षीय नवाज अहमद और 19 वर्षीय सुहेल अहमद को पकड़ा है. वह कसूर जिले के खुदिया खास गांव के निवासी हैं.
उन्होंने कहा कि दोनों घुसपैठियों को भारतीय सीमा के भीतर मोटरसाइकिल में घूमते पाया गया जिसके बाद उन्हें पकड़ा गया.
जवानों ने उनके पास से 10 हजार से ज्यादा की पाकिस्तानी करेंसी बरामद की. इसके अलावा एक मोबाइल फोन, तीन पाकिस्तानी सिम कार्ड, एक मेमोरी कार्ड आदि बरामद किया गया.प्रारंभिक जांच में दोनों पाकिस्तानी युवकों ने दावा किया कि वह मछली पकड़ने के लिए सीमा के निकट आए थे और गलती से भारतीय क्षेत्र में घुस गए.
बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही घुसपैठ के असली कारण का पता चल सकेगा.
ये भी पढ़ें-
बॉर्डर पर मार गिराया घुसपैठिया, पाक का नागरिक मानने से इनकार, नहीं ली डेड बॉडी
पाकिस्तानी गोलाबारी में 2 जवान शहीद, सेना ने घुसपैठिए को मार गिराया
Article source: http://www.jagran.com/bihar/darbhanga-15865467.html
No comments:
Post a Comment