Friday, 1 December 2017

जल्द, युद्धपोतों पर महिला अधिकारियों को जाने की इजाजत देगी नौसेना


READ MORE

नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने कहा है कि भारतीय नौसेना महिला अधिकारियों को युद्धपोतों पर जाने की इजाजत देगी और उनके लिए नवनिर्मित जहाजों पर उचित सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं.उन्होंने कहा कि नौसेना महिला अधिकारियों को युद्धपोतों पर जाने देने के लिए नियमों का अध्ययन कर रही है.



एडमिरल लांबा ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘जहां तक युद्धपोतों पर सेवा की बात है तो हमारे पास जहाजों पर सुविधाओं की उपलब्धता का मुद्दा था. हमारे सभी नये जहाजों को महिला अधिकारियों के लिए सुविधाओं के साथ बनाया जा रहा है.’’ फिलहाल नौसेना कानूनी, लॉजिस्टिक, नौसैनिक ढांचे तथा इंजीनियरिंग विभागों समेत आठ शाखाओं में महिलाओं को जाने की अनुमति देती है.


Article source: http://www.jagran.com/news/national-heavy-rainfall-and-flood-in-banaskantha-more-than-hundred-people-die-16436456.html

No comments:

Post a Comment