READ MORE
उत्तर प्रदेश के मेरठ में महापौर का पद बसपा ने बीजेपी से छीन लिया है, जिस पर पिछले एक दशक से बीजेपी का कब्जा था. बसपा के पूर्व विधायक योगेश वर्मा की पत्नी और बसपा उम्मीदवार सुनीता वर्मा ने 29582 वोटों से बीजेपी उम्मीदवार कांता कर्दम को हराया.रात करीब आठ बजे बसपा की जीत की आधिकारिक घोषणा की गई. जिला चुनाव अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बसपा की सुनीता वर्मा को 234817 वोट मिले. जबकि बीजेपी की उम्मीदवार कांता कर्दम को 205235 वोट मिले. अन्य उम्मीदवारों में सपा की दीपू मनोठिया को 47153 वोट, कांग्रेस की ममता सूद को 28794 और राष्ट्रीय लोकदल की संगीता को मात्र 9175 वोट ही मिल सके.
बता दें, वर्ष 2004 के बाद यह दूसरी बार है जब बसपा ने मेरठ नगर निगम चुनाव में कब्जा जमाया है.
इस बीच, परतापुर कताई मिल पर बसपा की मेयर प्रत्याशी सुनीता वर्मा की जीत की सूचना पर जश्न मनाने और नीला रंग उड़ाने के दौरान पुलिस ने बसपा समर्थकों पर कथित तौर पर लाठीचार्ज कर दिया. विरोध में बसपा समर्थकों ने भी पुलिस पर पथराव किया. जिससे चार पुलिसकर्मी घायल हो गए. घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वीडियो यहां देखेंकरीब एक घंटे तक बवाल और पथराव होता रहा और कई लोग घायल हो गए. पुलिस ने करीब दर्जन भर लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस का आरोप है कि भीड़ मिल के गेट पर जाने के लिए हाथापाई कर रही थी.
Article source: http://www.jagran.com/news/national-heavy-rainfall-and-flood-in-banaskantha-more-than-hundred-people-die-16436456.html
No comments:
Post a Comment