Friday, 1 December 2017

'पद्मावती' विवाद पर बेबाक बोला बॉलीवुड, शाहिद कपूर ने भी तोड़ी चुप्पी


READ MORE

कल यानी एक दिसंबर को पद्मावती फिल्म रिलीज होनी थी, लेकिन तमाम विवादों और विरोध के कारण ऐसा नहीं हो पाया.मुंबई में आयोजित फिल्मफेयर ग्लैमर और स्टाइल अवॉर्ड्स के दौरान जब बॉलीवुड के तमाम सितारे इक्ट्ठा हुए तो उन्होंने इस मुद्दे पर अपनी राय भी जाहिर की.


सबसे खास बात ये रही है कि काफी समय से चुप्पी साधे हुए शाहिद कपूर भी इस मसले पर खुलकर बोलते नजर आए. शाहिद इस फिल्म में राणा रावल का किरदार निभा रहे हैं.


उन्होंने कहा कि” सामान्य रूप से फिल्म को पास होने में देर नहीं लगती है. जो हुआ , वो बहुत हैरानी भरा था. लोगों ने बिना फिल्म देखे फैसला कर लिया, ये खराब था. हमने कई बार कहा था कि पहले फिल्म देख लो, फिर बात करो.इतना कुछ कहा जा रहा है, करा जा रहा है, बिना जाने और बिना फिल्म देखे. उम्मीद है कि जल्दी फैसला आ जाएगा. उड़ता पंजाब के समय भी मैंने ये सब फेस किया था.


कोई भी व्यक्ति इसलिए फिल्म नहीं बनाता कि इतने सारे लोग उसका विरोध करेंगे, फिल्म इसलिए बनाई जाती है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे देखें. मुझे यकीन है कि जल्द ही ये मसला हल हो जाएगा और फिल्म रिलीज होगी. मैं ये भी यकीन के साथ कह सकता हूं कि जब  फिल्म आएगी, तब लोग इसे पसंद ही करेंगे.”


यामी गौतम
”जो कुछ भी फिल्म ‘पद्मावती’ के साथ हुआ उसे स्वीकार नहीं किया जा सकता. मुझे लगता है कि पहले इसे देखा जाना चाहिए था, उसके बाद इस पर कोई फैसला आना चाहिए.”


कृति सेनन
एक्टिंग करना हमारा काम है. फिल्म और उसके एक्टर्स डायरेक्टर के साथ जो हो रहा है, वह बहुत डरावना है. मुझे भी भविष्य में ऐसे कैरेक्टर करने में डर लगेगा, जिनसे किसी की भावनाओं को आहत होने का खतरा हो.


सोनाक्षी सिन्हा
जो भी हो रहा है गलत हो रहा है. हमारे देश में अगर खुले आम किसी को मारने की धमकी दी जाए,तो इसे किसी भी तरह ठीक नहीं कहा जा सकता.


जैक्लीन फर्नांडिज
ये बहुत दुखद है लोग फिल्मम की वजह से एक दूसरे को मरने-मारने की धमकी दे रहे हैं. शांति से भी इसे सुलझाया जा सकता था.


भूमि पेडनेकर
हम एक आजाद देश हैं. हमे बात करने की स्वतंत्रता है. मैं संजय भंसाली की फैन हूं. दीपिका बहुत अच्छी लग रही हैं. मैं फिल्म का इंतजार कर रही हूं.


रितिक रोशन
पद्मावती के साथ जो हुआ, उसे देखकर पता चलता है कि एक समाज के तौर पर हम अभी भी परिपक्व नहीं हुए हैं. अब भी हमें बहुत कुछ सीखने समझने की जरूरत है.


वरुण धवन
अगर किसी बात से परेशानी है, तो उसका विरोध करना सही है, लेकिन उसके लिए सही तरीका अपनाया जाना चाहिए. इसे लेकर धमकी देना गलत है.


ये भी पढ़ें
एक ही फ़िल्म से हिला दिया बॉलीवुड का किला, ऐसा है वो बाहुबली!

No comments:

Post a Comment