READ MORE
वोडाफोन इंडिया ने गुरुवार को माइक्रोमैक्स के साथ एक नई साझेदारी का ऐलान कर दिया। इस ऑफर के तहत माइक्रोमैक्स के कई एंट्री-लेवल 4जी स्मार्टफोन पर कैशबैक ऑफर किया जा रहा है। नए ऑफर को पिछले महीने हुई वोडाफोन और माइक्रोमैक्स के बीच पहली साझेदारी के बाद पेश किया गया है। पिछले महीने वोडाफोन ने माइक्रोमैक्स भारत 2 अल्ट्रा पर कैशबैक ऑफर दिया था जिससे फोन की प्रभावी कीमत 999 रुपये पर आ गई थी। गौर करने वाली बात है कि, ‘प्रभावी कीमत’ के ट्रेंड ने उस समय रफ्तार पकड़ी जब जुलाई में रिलायंस जियो ने शून्य प्रभावी कीमत वाले जियो फोन पर कैशबैक की घोषणा की थी।
गुरुवारको लॉन्च किए गए ऑफर की बात करें तो, वोडाफोन चार माइक्रोमैक्स फोन पर कैशबैक दे रही है। इनमें माइक्रोमैक्स भारत 2 प्लस, माइक्रोमैक्स भारत 3, माइक्रोमैक्स भारत 4 और माइक्रोमैक्स कैनवस 1 शामिल हैं। इस ऑफर का फायदा लेने के लिए, मौज़ूदा और नए ग्राहकों को ऊपर बताए गए किसी भी स्मार्टफोन को खरीदना होगा। इसके बाद 36 महीनों के लिए कम से कम 150 रुपये प्रति महीने का रीचार्ज कराना होगा। पहले 18 महीने के खत्म होने पर, ग्राहकों को 900 रुपये का कैशबैक मिलेगा और फिर अगले 18 महीने बाद 1,300 रुपये कैशबैक मिलेगा। इस तरह कुल 2,200 रुपये कैशबैक मिलेगा और दोनों कैशबैक को सब्सक्राइबर के वोडाफोन एम-पैसा वॉलेट में क्रेडिट किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment