
READ MORE
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने केरल से गायब हुए 21 लोगों का स्केच जारी किया है जो पिछले एक साल से गायब थे. इन सभी लापता व्यक्तियों का इस्लामिक स्टेट से जुड़ने का दावा किया गया है. एनआईए ने दावा किया है कि यह सभी लापता व्यक्ति आईएस के संपर्क में हैं और सभी ने अपना धर्म बदलकर इस्लाम कबूल कर लिया है.एनआईए सभी लापता व्यक्तियों की जांच कर रही है. एनआईए की ओर से जारी किए गए स्केच में जिन लोगों के बारे में आईएस से जुड़े होने की जानकारी दी गई है उनके स्केच के नीचे लाल निशान लगाया गया है. साथ ही नोटिस के जरिए इनकी जानकारी भी दी गई है. लापता हुए 21 लोगों में 6 महिलाएं भी हैं. इन सभी व्यक्तियों में से 14 अभियुक्तों की उम्र 26 वर्ष से कम हो गई है.
छोटे-छोटे समूह में केरल से बाहर भेजे गए लोग
इस समूह ने सभी सभी व्यक्तियों को देश से बाहर ले जाने के लिए छोटे-छोटे समूहों में बांट दिया था. पहले दो लोगों को बेंगलुरू से कुवैत ले जाया गया जबकि दूसरे बैच के तीन लोगों को 31मई को मुंबई से मस्कट ले जाया गया. इसी तरह तीसरे नंबर के बैच में तीन व्यक्तियों को शामिल किया गया था जो 2 जून को मुंबई-दुबई का उड़ान भर चुका था.
तीन अन्य लोग हैदराबाद से मस्कट से लिए उड़ान भर चुके हैं. 5 जून को तीन लोग मुंबई से दुबई के लिए रवाना हुए जबकि 16 जून को छठे बैच में दो लोगों को बेंगलुरू से मस्कट के लिए भेजा गया था. इसके बाद 19 जून को दो लोग और 5 जुलाई को अन्य लोगों को मुंबई से अबू धाबी भेजा गया.
एनआईए के सूत्रों के मुताबिक 21 लोगों में से कम से कम 19 लोग तेराहन चले गए थे और वहां से सीरिया या इराक में प्रवेश कर गए थे.
Article source: https://hindi.news18.com/news/rajasthan/rajsamand/shambulal-regar-the-new-face-of-hindutva-in-poll-bound-rajasthan-1210221.html
No comments:
Post a Comment