READ MORE
मोर्ने मोर्कल और केशव महाराज की घातक गेंदबाज़ी से दक्षिण अफ्रीका ने चार दिन के डे-नाइट टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन बुधवार को ज़िम्बाब्वे को पारी और 120 रन से करारी शिकस्त दी.दक्षिण अफ्रीका ने मैन ऑफ द मैच एडेन मार्कराम की 125 रन की पारी की मदद से अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 309 रन पर समाप्त घोषित की और इसके बाद ज़िम्बाब्वे को दोनों पारियों में मिलाकर 72.4 ओवरों में समेटकर आसानी से जीत दर्ज की. पिछले 12 सालों में यह तीसरा अवसर है जबकि कोई टेस्ट मैच दो दिन तक चला और इन सभी अवसरों पर हारने वाली टीम ज़िम्बाब्वे की थी.
तेज़ गेंदबाज़ मोर्कल ने ज़िम्बाब्वे की पहली पारी में 21 रन देकर पांच विकेट लिए और उसकी पूरी टीम को 30.1 ओवर में 68 रन पर ढेर करने में अहम भूमिका निभायी. मोर्कल के अलावा कैगिसो रबादा और एंडिल फेलुकवायो ने दो-दो विकेट लिए. ज़िम्बाब्वे के केवल दो बल्लेबाज़ काइल जार्विस (23) और रेयान बुरी (16) ही दोहरे अंक में पहुंचे.
बायें हाथ के स्पिनर महाराज ने दूसरी पारी में कमाल दिखाया और 59 रन देकर पांच विकेट लिए जिससे फॉलोऑन के लिए उतरी ज़िम्बाब्वे की टीम 42.3 ओवर में 121 रन पर सिमट गई. महाराज के अलावा फेलुकवायो ने 13 रन देकर तीन विकेट हासिल किये. इस पारी में ज़िम्बाब्वे के पांच बल्लेबाज़ दोहरे अंक में पहुंचे जिसमें क्रेग इर्विन ने सर्वाधिक 23 रन बनाए.
No comments:
Post a Comment