Thursday, 28 December 2017

दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले इस खिलाड़ी ने बढ़ाई कप्तान कोहली की चिंता


READ MORE

टखने की चोट के कारण सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच जनवरी से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में खेलना संदिग्ध है. शिखर धवन का सीरीज से ऐन पहले चोटिल होना कप्तान कोहली के लिए चिंता का कारण बन सकता है.भारतीय टीम की रवानगी से पहले धवन को लंगड़ाते हुए टीम होटल में प्रवेश करते हुए देखा गया. उनके बायें टखने में पट्टियां बंधी थी. उनके साथ फिज़ियो पैट्रिक फरहार्ट भी थे और उनका एमआरआई स्कैन कराया गया.


बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, “शिखर धवन के टखने की चोट की जांच की गयी. फिज़ियो ने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दी है. अभी के हिसाब से वह टीम के साथ दौरे पर जा रहे हैं. हालांकि यह तय नहीं है कि वह पहले टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं.”


अगर धवन पहले टेस्ट मैच के लिए अनफिट करार दे दिए जाते हैं तो फिर अच्छे फॉर्म में चल रहे केएल राहुल को मुरली विजय के साथ पारी का आगाज़ करना पड़ सकता है.ये भी पढ़ें:
कोहली ने कहा, शादी करना ज़्यादा ज़रूरी था
साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया के साथ रवाना हुए विराट-अनुष्का

No comments:

Post a Comment