Thursday, 28 December 2017

VIDEO-POK से पहले अंतिम गांव पहुंची न्यूज 18 इंडिया की टीम


READ MORE
 न्यूज़ 18 इंडिया की टीम LoC पर बसे उस गाँव में पहुँची, जिसके ख़त्म होते ही PoK शुरू होता है. यहीं से PoK में दाखिल होकर सोमवार शाम सेना ने पाकिस्तानी फ़ौज से बदला लिया था.

बता दें, करमाड़ा गाँव की सीमा को पार करके ही भारतीय जवान PoK में दाखिल हुए थे. रावलाकोट सेक्टर में करीब 300 मीटर अंदर जाकर सेना के जवानों ने ऑपरेशन को अंजाम दिया था. हमने करमाड़ा गाँव के उन लोगों से भी बात की, जो भारतीय सेना की बदले की कार्रवाई के गवाह बने. लोगों का दावा है कि उस रात लगातार गोलीबारी की आवाज़ आती रही. देखिये पूरी रिपोर्ट.

No comments:

Post a Comment