Thursday, 28 December 2017

ब्रिसबेन इंटरनेशनल से हटे नडाल लेकिन इस अहम मुकाबले में खेलेंगे


READ MORE

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी रफेल नडाल घुटने की चोट के कारण ब्रिसबेन इंटरनेशल टेनिस टूर्नामेंट से हट गए लेकिन वह अगले महीने ऑस्ट्रेलिया ओपन में खेलना चाहते हैं.लंदन में विश्व टूर फाइनल्स में डेविड गोफिन के खिलाफ शिकस्त के बाद से कोर्ट से दूर नडाल को इस सप्ताहांत ब्रिसबेन में अपने सत्र की शुरुआत करनी थी लेकिन अब उन्होंने कहा है कि वह नहीं खेलेंगे.


नडाल ने ट्विटर पर कहा, “मुझे यह घोषणा करते हुए दुख है कि मैं इस साल ब्रिसबेन नहीं आउंगा.” उन्होंने कहा, “मैं खेलना चाहता था लेकिन पिछले साल लंबे सत्र और देर से तैयारी शुरू करने के बाद मैं अब भी तैयार नहीं हूं.” नडाल ने हालांकि कहा कि वह अब भी 15 जनवरी से मेलबर्न में साल के पहले ग्रैंडस्लैम में खेलने की योजना बना रहे हैं.


उन्होंने कहा, “मैं अपने ऑस्ट्रेलियाई फैन्स को देखूंगा जब मैं चार जनवरी को मेलबर्न पहुंचूंगा और ऑस्ट्रेलिया ओपन के लिए अपनी तैयारी शुरू करूंगा.”

No comments:

Post a Comment