Friday, 1 December 2017

Xiaomi Redmi 5A पर Reliance Jio दे रही है कैशबैक, जानें


READ MORE

शाओमी ने अपने नए रेडमी 5ए स्मार्टफोन पर 1,000 रुपये का कैशबैक देने के लिए रिलायंस जियो के साथ साझेदारी की है। शाओमी रेडमी 5ए को भारत में गुरुवार को लॉन्च किया गया। और कंपनी 5,999 रुपये वाले इस स्मार्टफोन की मार्केटिंग ‘देश का स्मार्टफोन’ के तौर पर कर रही है। शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने Xiaomi Redmi 5A के लॉन्च के साथ जियो कैशबैक ऑफर का खुलासा किया। जैन ने ट्वीट किया, ”सभी रेडमी 5ए यूज़र को Reliance Jio के ‘बेटर टुगेदर ऑफर’ के तहत 1,000 रुपये का अतिरिक्त कैशबैक मिलेगा।”

नए ऑफर के तहत, रेडमी 5ए यूज़र को कैशबैक पाने के लिए 13 महीनों तक 199 रुपये का रीचार्ज कराना होगा। इस पैक में यूज़र को 28 जीबी 4जी डेटा (1 जीबी डेली लिमिट के साथ), अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी वॉयस कॉल व अनिलिमिटेड एसएमएस मिलेंगे। इस पैक की वैधता 28 दिन है। गौर करने वाली बात है कि पहले रीचार्ज को 5 दिसंबर 2017 और 30 नवंबर 2018 के बीच करवाना अनिवार्य है।


No comments:

Post a Comment