READ MORE
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कर्नाटक चुनाव प्रचार के दौरान एक रैली में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ का कथित तौर पर ‘‘अपमान’’ करने वाला एक वीडियो सामने आया, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया.वीडियो में मंच पर बैठे राहुल कर्नाटक के कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल की तरफ अपनी घड़ी दिखाते हुए इशारा कर रहे हैं, कहते हैं कि कार्यक्रम जल्द खत्म करें. राहुल मंच पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठे दिख रहे हैं.
इसके बाद मंच पर ‘वंदे मातरम’ गा रहे गायक से कहा जाता है कि वह वंदे मातरम की केवल एक लाइन गाकर गीत खत्म करे. भाजपा ने इसके लिए राहुल की आलोचना करते हुए कहा कि उनके मन में राष्ट्रगीत के लिए सम्मान नहीं है, जबकि कांग्रेस ने इस आरोप को खारिज करते हुए इसे पूरी तरह गलत बताया.
एक स्थानीय टीवी चैनल के घटना का वीडियो दिखाए जाने के बाद भाजपा ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा , ‘‘उनके मने में राष्ट्रगीत के लिए सम्मान नहीं है. हम उनसे क्या उम्मीद करें.’’भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि यही कारण है कि हम उन्हें शहजादा कहते हैं. उन्होंने ट्वीट किया , ‘‘ इस देश को परिवार की संपत्ति मानते हैं. क्या उनकी इच्छा से राष्ट्रगीत में संशोधन किया जा सकता है? ’’ भाजपा के एक अन्य नेता डीवी सदानंद गौड़ा ने कहा कि राहुल के मन में राष्ट्र गीत के लिए सम्मान नहीं है.
Rahul Gandhi directs to cut Vande Mataram to a single line during a public rally in Karnataka ..now this is why we call Him “Sahzada” ..His sense of entitlement is appalling..thinks this country is family property..can at his wish amend the National Song? https://t.co/aqQHP7CRpn
— Sambit Patra (@sambitswaraj) April 27, 2018
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने भी ट्वीट कर कहा “हमारे जैसे आम भारतीय ‘जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी ’ कहा करते हैं, जबकि अहंकारी, अनजान, वंशवादी वंदे मातरम जल्द खत्म करने को कहते हैं.”
वहीं कांग्रेस ने इसे फर्जी वीडियो बताया. पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने इस आरोप को पूरी तरह से झूठा बताते हुए खारिज कर दिया और इसे फर्जी वीडियो बताया.
ये भी पढ़ें:
जोड़-तोड़ में माहिर कमलनाथ क्या MP कांग्रेस में फूंक सकेंगे जान?
कांग्रेस बोली कैराना में जीत दर्ज करेगा हमारा उम्मीदवार
No comments:
Post a Comment