Friday, 27 April 2018

भरतपुर में ATM लूट गैंग ने किया पुलिस पर हमला


READ MORE

राजस्थान के भरतपुर में एटीएम लूट के आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर आरोपियों ने हमला बोल दिया. उदयपुर की डबोक और हिरणमगरी थाना पुलिस की इस टीम पर अचानक हुए हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए. इसके बाद पुलिस ने 3 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया.जानकारी के अनुसार एटीएम लूट के मुख्य आरोपी पप्पी सरदार इस कार्रवाई में मौके से भाग जाने में सफल हो गया. एटीएम लूट की यह वारदात 19 अप्रैल को भरतपुर के जुरहरा थाना के सहसन गांव निवासी सरगना पप्पी सरदार और उसकी गैंग ने अंजाम दी थी. इस लूट में 24 लाख पार किए गए थे.


आरोपियों की तलाश में शुक्रवार को उदयपुर पुलिस ने सहसन गांव में दबिश दी और आरोपियों को चारों तरफ से घेर लिया. आरोपियों ने अपने आप को घिरा देखकर पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया. इस दौरान पुलिसकर्मी चोटिल हो गए साथ ही पुलिस
की गाड़ियों के शीशे भी टूट गए.उदयपुर पुलिस पर हमले की सूचना पर भरतपुर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल हुए पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां उनके मेडिकल की कार्रवाई कराई गई. फिलहाल पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.


 


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/hXu1GEjtGHM/story01.htm

No comments:

Post a Comment