Friday, 27 April 2018

अलीगढ़: एएमयू कैंपस में संघ शाखा लगाने को लिखा पत्र, कांग्रेस ने कहा ध्रुवीकरण


READ MORE

संघ कार्यकर्ता मोहम्‍मद आमिर रशीद ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के वीसी को पत्र लिखा है. जिसमें वीसी से एएमयू कैंपस में संघ की शाखा लगाने की अनुमति मांगी है. संघ की ओर से लिखे गए लेटर पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है साथ ही इसे ध्रुवीकरण का एक और पहलू बताया है. कांग्रेस प्रवक्‍ता मीम अफजल ने कहा कि आरएसएस ने कितनी यूनिवर्सिटीज को ऐसे पत्र लिखे हैं ये बताया जाए.उन्‍होंने पूछा कि क्‍या कोई ऐसी शाखा किसी यूनिवर्सिटी में लगाई जा सकती है जो एएमयू में करने की कोशिश की जा रही है. इसके जवाब में संघ की ओर से कहा गया कि ये लोग हाफिज़ सईद और मन्नाव वानी को आदर्श मानने वाले लोग है. राष्ट्रवाद की भावना लाने के लिए संघ ने मांग की है. संघ के लोग देशभर में राष्ट्रवाद फैलाने का काम करते हैं. एएमयू में संघ की शाखा जरूर लगेगी.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/1XA00jLY_yk/story01.htm

No comments:

Post a Comment