READ MORE
दिल्ली पुलिस की एक स्पेसल साइबर युनिट ने जालंधर और राजपुरा से दो लोगों को एंटी नेशनल कैंपेन चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है. दोनों गिरफ्तार व्यक्तियों पर कई आधिकारिक वेबसाइटों को हैक करने का भी आरोप है. साइबर सेल के मुताबिक गिरफ्तार किए गए व्यक्ति सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान के लोगों से जुड़े हुए थे जिसकी वजह से पुलिस का शक इस बात पर और गहरा गया.स्पेशल सेल के एडिशनल डीसीपी केपीएस मलहोत्रा की टीम ने गिफ्तार किया है. दोनों गिरफ्तार व्यक्ति कश्मीर के बताए जा रहे हैं. साइबर सेल का कहना है आरोपियों ने तकरीबन 500 से ज्यादा वेबसाइटों को हैक किया है. घटना के विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/HW7bPF7ex_w/story01.htm
No comments:
Post a Comment