Friday, 27 April 2018

एम्सः सीनियर डॉक्टर ने मांगी माफी, फिर भी स्वास्थ्य सेवाएं नहीं हैं नॉर्मल


READ MORE

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के एक सीनियर डॉक्टर ने आज लिखित में माफी मांग ली और आंतरिक जांच समिति के निर्देश पर छुट्टी पर चले गए. सीनियर डॉक्टर ने एक रेसीडेंट डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया था जिसके बाद जाने के बाद एम्स के चिकित्सक हड़ताल पर चले गये.संबंधित सीनियर डॉक्टर एम्स के एक विभाग के अध्यक्ष हैं. विरोध कर रहे रेजीडेंट डॉक्टरों की सीनियर डॉक्टर को निलंबित करने की मांग के बाद एक जांच समिति गठित की गई थी, जिसके सामने आरोपी डॉक्टर उपस्थित हुए.


गुरुवार शाम से विरोध प्रदर्शन कर रहे रेजीडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म करने की एम्स के निदेशक की अपील पर कोई ध्यान नहीं दिया. एम्स प्रशासन ने एक बयान में कहा, “रेजीडेंट डॉक्टर को थप्पड़ मारने के आरोपी डॉक्टर जांच समिति के सामने उपस्थित हुए और उन्होंने माफी मांगी.”


बयान में कहा गया है कि संबंधित डॉक्टर को जांच पूरी होने तक छुट्टी पर भेज दिया गया है. इसी बीच अस्पताल में स्वास्थ्य सेवा प्रभावित है.एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि आपात और आईसीयू सेवा बहाल है, लेकिन सभी नियमित सर्जरी रद्द कर दी गयी है. आउट पेशेंट क्लीनिक (ओपीडी) भी सीमित संख्या में चल रहा है. सभी शैक्षणिक गतिविधियां और परीक्षाएं अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दी गयी हैं.


अस्पताल प्रशासन ने रोगियों की देखभाल के लिए एक आपात योजना बनाई है. प्रशासन ने आदेश में कहा है, ‘‘जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते, तब तक ओपीडी सेवा प्रतिबंधित तरीके से चलेगी. ओपीडी में केवल पहले से समय लेने वाले मरीजों को देखा जाएगा. संबंधित डिपार्टमेंट / यूनिट के फैसले पर संबंधित ओपीडी में नये मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा. नये और पुराने मामले में तत्काल कोई रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा.’’


इसमें जोर देकर कहा गया है कि नियमित सर्जरी रद्द कर दी गयी है और केवल आपात स्थिति वाली सर्जरी ही की जाएगी. डायग्नोस्टिक सेवाएं भी प्रतिबंधित आधार पर चलायी जाएंगी. कल देर रात एक बयान में एम्स ने बताया कि यह घटना बुधवार को हुयी थी जिसके बाद सीनियर डॉक्टर ने अपने सहकर्मी से माफी मांगी.


रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) ने एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया को एक पत्र लिख कर आरोप लगाया है कि सीनियर डॉक्टर ने सीनियर रेजीडेंट को नर्सिंग स्टाफ, सहकर्मियों और अन्य लोगों के सामने थप्पड़ मारा. इसके बाद से रेजीडेंट डॉक्टर अवसाद में है और अपने घर चला गया है.


ये भी पढ़ेंः


लालू यादव से एम्स में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने की मुलाकात
डॉक्टरों की हड़ताल से बंद हुई एम्स में सारी सेवाएं, खुली रहेगी इमरजेंसी


No comments:

Post a Comment