READ MORE
ठाणे पुलिस ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के खास गुर्गे तारिक परवीन को 20 सालों के बाद आखिरकार गिरफ्तार कर ही लिया. तारिक के ऊपर आरोप था कि 1998 में मुंबई से सटे मुंब्रा में केबल वॉर के चलते उसने दो लोगों की गोली मारकर हत्या करवाई थी. इस मामले में ठाणे पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया था, औऱ तारिक परवीन को चार्जशीट दायर करने के बाद फरार दिखाया गया था.20 सालों के बाद ठाणे पुलिस के एंटी एक्सटॉर्शन सेल के सीनियर इंस्पेक्टर और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा को जानकारी मिली कि तारिक परवीन मुंबई के एल टी मार्ग में किसी से मिलने आ रहा है. इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और परवीन को गिरफ्तार कर लिया.
2004 में भारतीय जांच एजेंसी सीबीआई ने तारिक परवीन का दुबई से प्रत्यर्पण कराया था. इसके बाद वो तीन सालों तक जेल में भी बंद रहा, पर जमानत पर रिहा होने के बाद से ही वो पुलिस की नज़र से फरार चल रह था. पुलिस का मानना है कि तारिक परवीन अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील का काफी करीबी है और 90 के दशक में तारिक परवीन ने दाऊद के कहने पर काफी अवैध काम किए हैं. पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इतने सालों में तारिक परवीन मुंबई और आस-पास के इलाकों में कैसे रह था? और क्या अभी भी तारिक परवीन अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील के संपर्क में है या नहीं.
ठाणें पुलिस एडिशनल एसपी मकरंद रनाडे ने कहा “हमने 20 साल तक एक हत्याकांड में तारिक परवीन नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है. वो 20 सालों से फरार चल रहा था. उसके बार में हम पूरी जानकारी निकाल रहे है”ये भी पढ़ेंः
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की मां की याचिका खारिज, जब्त होगी सारी संपत्ति
1993 सीरियल ब्लास्ट के आरोपी ताहिर मर्चेंट की मौत
Article source: http://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/bhind/cops-to-get-leaves-to-celebrate-birthday-and-marriage-anniversary-in-mp-941249.html
No comments:
Post a Comment