READ MORE
हिमाचल प्रदेश के पालमपुर के परौर इलाके में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. पीड़िता ने 5 युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है. पुलिस का कहना है कि इस गैंगरेप में 3 युवक शामिल थे जिनमें से एक की गिरफ्तारी हो चुकी है. अन्य आरोपियों की तलाशी जारी है.इस घटना की पुष्टि करते हुए एसपी संतोष पटियाल ने कहा है कि एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है. बाकी चार आरोपियों की तलाश जारी है. घटना के विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है.
कोटखाई में गुड़िया से हुआ था गैंगरेप
पिछले साल चार जुलाई को कोटखाई में स्कूल से लौटते वक्त एक छात्रा लापता हो गई थी. दो दिन बाद इस जंगल में इस बच्ची की लाश बिना कपड़ों के मिली थी. बच्ची से गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी. इस मामले में छह आरोपी पकड़े गए थे. जिनमें से एक की 18 जुलाई को कोटखाई थाने में हत्या कर दी गई थी. इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है.सीबीआई ने जिस आरोपी को गिरफ्तार किया है उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. आरोपी ने पिछले दिनों सीबीआई को बताया था कि उसने बच्ची पर गुटखा थूक दिया था जिसके बाद बच्ची ने उसे गाली दे दी. इसके बाद उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर बच्ची से गैंगरेप और फिर उसकी हत्या कर दी.
ये भी पढ़ेंः
सांझीराम ने कबूला जुर्म, बेटे को बचाने के लिए करवाई बच्ची की हत्या
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/HW7bPF7ex_w/story01.htm
No comments:
Post a Comment