Friday, 27 April 2018

इंडिगो के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देंगे आदित्य घोष, ग्रेगरी टेलर बन सकते हैं नए अध्यक्ष एवं सीईओ


READ MORE

इंडिगो ने शुक्रवार को घोषणा कि है कि उसके अध्यक्ष एवं पूर्णकालिक निदेशक आदित्य घोष पद से हटेंगे. कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि निदेशक मंडल की शुक्रवार को हुई बैठक में घोष का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है. पूर्णकालिक निदेशक के पद से उनका इस्तीफा 26 अप्रैल से मान्य हो गया है जबकि वह 31 जुलाई तक अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे.कंपनी ग्रेगरी टेलर को अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बनाने पर विचार कर रही है. कंपनी ने कहा, ‘‘इंडिगो ग्रेगरी टेलर को अध्यक्ष एवं सीईओ बनाने पर विचार कर रही है. उनकी नियुक्ति नियामकीय मंजूरियों के बाद की जाएगी’’


टेलर की नियुक्ति को नियामकीय मंजूरी मिलने से पहले कंपनी के प्रवर्तक राहुल भाटिया इसके अंतरिम सीईओ की जिम्मेदारी निभाएंगे.


बता दें कि इंडिगो करीब 40 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ देश की सबसे बड़ी घरेलू विमानन कंपनी है.ये भी पढ़ेंः


इंडिगो फ्लाइट में यात्री से बदसलूकी: नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने दिए जांच के आदेश


मेंटेनेंस के कारण 6 घंटे बंद रहा मुंबई एयरपोर्ट का मेन रनवे, 225 फ्लाइट्स कैंसिल


Article source: http://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/bhind/cops-to-get-leaves-to-celebrate-birthday-and-marriage-anniversary-in-mp-941249.html

No comments:

Post a Comment