Friday, 27 April 2018

इस विदेशी खिलाड़ी ने कहा- मेरा राजकुमार है मनीष पांडे


READ MORE

दुनिया के नंबर वन टी20 गेंदबाज राशिद खान ने मनीष पांडे को सनराइजर्स हैदराबाद टीम का राजकुमार बताया है. किंग्‍स इलेवन पंजाब को 13 रन से हराने के बाद आईपीएलटी20 वेबसाइट के लिए इंटरव्‍यू में राशिद खान ने यह बयान दिया. इस इंटरव्‍यू में मनीष पांडे और राशिद ने आपस में एक-दूसरे से मैच को लेकर सवाल किए. बता दें कि लॉ स्‍कोरिंग वाले इस मुकाबले में गेंदबाजों के जबरदस्‍त प्रदर्शन के बूते हैदराबाद ने 133 रन के साधारण से स्‍कोर को बखूबी बचाया था. राशिद ने अपने चार ओवर में केवल 19 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे. वहीं मनीष पांडे ने फिफ्टी लगाई थी.इंटरव्‍यू में पहले मनीष पांडे ने सवाल पूछे. पांडे ने पूछा कि इस मैच के लिए आपने क्‍या प्‍लान बनाया था. इस पर राशिद ने बताया, ‘कोच और साथियों ने कॉन्फिडेंस दिया कि अपने खेल पर विश्‍वास रखूं. मेरी जो ताकत है वहीं पर गेंदबाजी करते हुए बल्‍लेबाजों को परेशान किया जाए.’


इसके बाद पूछा गया कि उनकी रिस्‍ट स्पिन का क्‍या राज है और ये कैसे काम करती है. राशिद का जवाब था, ‘मेरे ख्‍याल में यह मेरा नेचुरल गेम है. नेट्स में भी वही गेंदबाजी करता हूं जो कि मैच में करता हूं ताकि रिदम बना रहे. आगे के मैचों में भी ऐसा करना जारी रखूंगा.’


इसके बाद राशिद ने पांडे का इंटरव्‍यू किया और बताया ये मेरे और सनराइजर्स के राजकुमार है. फिर पूछा कि इस मैच में उनका क्‍या प्‍लान था. इस पर पांडे ने जवाब दिया कि जब वे बल्‍लेबाजी के लिए गए थे तब उन्‍होंने सोचा था कि विकेट बैटिंग के लिए सही होगा लेकिन ऐसा था नहीं. इसके बाद हमने फैसला किया कि आखिरी तक रूककर बल्‍लेबाजी करनी है क्‍योंकि मुंबई के खिलाफ कोई बल्‍लेबाज बचा नहीं था. उन्‍होंने कहा कि आगे के मैचों में पावरप्‍ले में कम से कम विकेट गंवाने पर ध्‍यान देना होगा ताकि निचले क्रम के बल्‍लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका मिले.ये भी पढ़ें
IPL 2018: गौतम गंभीर दिल्ली डेयरडेविल्स से नहीं लेंगे एक भी पैसा, फ्री में खेलेंगे यह सीजन


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/HW7bPF7ex_w/story01.htm

No comments:

Post a Comment