Monday, 25 June 2018

दूल्हे ने दहेज के लिए की अनूठी मांग, मिला 1001 पेड़ों का तोहफा


READ MORE

ओडिशा के केन्द्रपाड़ा जिले के एक स्कूल शिक्षक ने दहेज लेने से इंकार कर दिया. लेकिन दहेज के बदले शिक्षक ने वधुपक्ष से शादी के लिये के लिए एक अनूठी मांग की. इस मांग के तहत दूल्हे को 1001 फलदार पेड़ों के कलम भेंट स्वरूप दिए गये.दूल्हा सरोज कांत बिस्वाल का कहना है कि उन्हें बचपन से ही प्रकृति से प्रेम है. बिस्वाल ने कहा , ‘‘ मैं शादी में दहेज के खिलाफ रहा हूं. इसके अलावा मैं बचपन से प्रकृति प्रेमी हूं. इसलिए मैंने फलदार पेड़ों के 1001 कलम लेने पर जोर दिया. ’’


ये भी पढ़ें: उदयपुर में अनोखी शादी: एक मंडप, एक दूल्हा और तीन दुल्हन


दुल्हन के गांव के रहने वाले रंजन प्रधान ने बताया कि बिलकुल सादगी से विवाह संपन्न हुआ. विवाह में बैंड-बाजा या पटाखों का कोई इस्तेमाल नहीं किया गया.ये भी पढ़ें: शादी के बीच दूल्हे को मिली व्हाट्सऐप पर फोटो, मंडप से उठ गया दूल्हा


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/l-rJjT2cugk/story01.htm

No comments:

Post a Comment