READ MORE
भारत और सेशल्स ने एक दूसरे की चिंता का ध्यान में रखते हुए एजम्प्शन आईलैंड में नौसैनिक अड्डा बनाने की परियोजना पर साथ मिलकर काम करने की सहमति जताई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेशल्स के राष्ट्रपति डैनी फॉर के बीच बातचीत के बाद दोनों देशों के बीच यह सहमति बनी.भारत ने सेशल्स को रक्षा क्षमता बढ़ाने के लिये 10 करोड़ डॉलर कर्ज देने की भी घोषणा की. प्रधानमंत्री मोदी ने फॉर के साथ संयुक्त रूप से मीडिया को दिये बयान में कहा, ‘‘इस कर्ज से सेशल्स अपनी समुद्री क्षमता बढ़ाने के लिये रक्षा उपकरण खरीद सकेगा.’’
ये भी पढ़ें: स्कॉटलैंड ने हीथ स्ट्रीक को बनाया सलाहकार, ये है ख़ास वजह
आईलैंड पर नौसेना बेस विकसित करने की परियोजना के बारे में मोदी ने कहा, ‘‘ हम एक – दूसरे के अधिकारों का ध्यान रखते हुए एजम्प्शन आईलैंड परियोजना पर साथ मिलकर काम करने को सहमत हुए हैं.’’इस परियोजना से भारत को हिंद महासागर क्षेत्र में रणनीतिक लाभ मिलेगा. फॉर ने कहा कि एजम्प्शन आईलैंड परियोजना पर चर्चा हुई और दोनों देशों ने एक-दूसरे के हितों को ध्यान में रखते हुए साथ मिलकर काम करने पर सहमति जताई है.
ये भी पढ़ें: वायुसेना में फिर शामिल हुआ ‘डकोटा’, कभी पाक को हराने में की थी मदद..!
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/l-rJjT2cugk/story01.htm
No comments:
Post a Comment