Monday, 25 June 2018

रियल लाइफ 'वीर ज़ारा': आतंक के झूठे आरोप में 14 साल जेल में रहे आमिर, आलिया ने नहीं छोड़ा साथ


READ MORE

दिल्ली, रोहतक, सोनीपत और गाजियाबाद में दिसंबर 1996 से दिसंबर 1997 के बीच 20 बम विस्फोटों में पांच लोगों की मौत मामले में झूठे फंसाए गए मोहम्मद आमिर खान का कहना है कि उनकी प्रेम कहानी शाहरुख खान और प्रिटी जिंटा अभिनीत फिल्म ‘वीर जारा’ जैसी है.आमिर को इस मामले से बरी होने में 14 साल लग गए. आतंक के झूठे आरोप के आधार पर आमिर को 14 साल जेल की सलाखों के पीछे गुजारने पड़े. इस दौरान प्रेमिका आलिया के प्यार ने उनके जख्मों पर मरहम का काम किया.


आमिर ने फिल्म ‘वीर जारा’ की कहानी को याद करते हुए कहा, ‘आलिया ने मुझे नहीं छोड़ा. मैं लोगों को बताता रहूंगा कि हमारी प्रेम कहानी शाहरुख खान-प्रिटी जिंटा की फिल्म का रियल लाइफ वर्जन है.’


राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने आमिर को अपनी तरह के पहले मुआवजे के तहत पांच लाख रुपये देने का फैसला किया था. अब आमिर ने शादी कर ली है और उनकी चार साल की एक बेटी है. आमिर और आलिया का प्यार दो दशक से भी पहले परवान चढ़ा था जब वे दिल्ली में एक ही ट्यूशन क्लास में साथ जाते थे.दो युवा दिलों की कहानी में 1998 में फरवरी की रात को मोड़ आ गया जब उस समय 18 साल के छात्र रहे आमिर का पुरानी दिल्ली की एक सड़क से पुलिस ने अपहरण कर लिया. 2012 में 14 साल बाद जब वह 32 साल की उम्र में रोहतक जेल से निकले, उसके बचपन का प्यार तब भी उसका इंतजार कर रही थी. आमिर ने दिल्ली और गाजियाबाद की जेलों में भी समय काटा.


मानवाधिकार आयोग ने दिल्ली सरकार से आतंकवादी के रूप में आमिर को गलत तरीके से कैद रखने पर उसे पांच लाख रुपये का मुआवजा देने को कहा.


No comments:

Post a Comment