Sunday, 24 June 2018

मुंबई: एंटॉप हिल की दीवार गिरी, 15 कारें फंसी


READ MORE

मुंबई की एंटॉप हिल के लॉयड एस्‍टेट में बने घुड़सवार परिसर की दीवार अचानक गिर गई. विद्यालंकर कॉलेज के पास ही हुए इस हादसे में करीब 15 कारें अंदर ही फंस गई हैं. वहीं लोग भी बिल्डिंग के अंदर ही फंसे हुए हैं. फिलहाल फायर ब्रिगेड की गाड़‍ियां मौके पर पहुंच गई हैं और बचाव दस्‍ता फंसे हुए लोगों को निकालने की कोशिश कर रहा है.बताया जा रहा है कि यह हादसा लॉयड एस्‍टेट के नजदीक ही चल रहे निर्माण कार्य के कारण हुआ है. हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है. दीवार गिरने के बाद फंसी कारों में जरूर कुछ नुकसान हुआ है.


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/desh/sanjeevni-booti-uttrakhand-government-502197.html

No comments:

Post a Comment