READ MORE
एक आर्मी मेजर की पत्नी दिल्ली कैन्टान्मन्ट के मेट्रो स्टेशन के करीब मृत पाई गई. पुलिस के अनुसार शनिवार को 30 वर्षीय महिला का गला कटा हुआ था और वह खून से लथपथ थी. पुलिस ने कहा कि महिला सुबह 10 बजे, फिजियोथिरेपी के लिए आर्मी हॉस्पिटल गई थी. उसका शव 1 बजे के करीब मिला है. उसकी शिनाख्त तब हो पाई जब मेजर पुलिस स्टेशन गए और शाम को 4 बजे के करीब पत्नी के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई.महिला जिस गाड़ी से अस्पताल तक गई थी वह मेजर को असाइन की गई थी. पुलिस ने जानकारी दी कि जब ड्राइवर, महिला को वापस लेने के लिए अस्पताल गया तो उसे बताया गया कि महिला आज फिजियोथिरपी के सेशन के लिए नहीं आई. मामले की जांच में शामिल एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि निजी कारणों से हत्या हो सकती है.
ये भी पढ़ें: #SerialKillers : हर कत्ल के लिए लेता था कुल्हाड़ी, हथौड़े या फावड़े जैसा नया हथियार
अधिकारियों ने News18 को बताया कि पहली नर में ऐसा लग रहा है कि पीड़ित और आरोपी, दोनों एक दूसरे को जानते थे और शनिवार को साथ ही सफर कर रहे थे. पुलिस ने लूट और किसी तरह की यौन हिंसा के मकसद को खारिज कर दिया. पुलिस अधिकारी ने कहा कि किसी भी तरह के निशान नहीं है. महिला के शरीर से गहने समेत कुछ भी गायब नहीं हुआ है. पुलिस ने कहा कि फोरेंसिक टीम को सभी सबूत इकट्ठा करने के लिए घटनास्थल पर भेजा गया है, उन्होंने कहा कि उन्होंने एक संदिग्ध की पहचान की है और गिरफ्तारी करने के बहुत करीब हैं.ये भी पढ़ें: मोबाइल फोन को लेकर हुए झगड़े में कर दी अपने ही दोस्त की हत्या
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/O8LB4xHQI68/story01.htm
No comments:
Post a Comment