READ MORE
गुलाम नबी आजाद और सैफ़ुद्दीन सोज के बयानों को लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के राहुल गांधी पर हमला किये जाने के बाद कांग्रेस ने पलटवार किया. कांग्रेस ने कहा कि शाह पीडीपी के साथ अनैतिक गठबंधन के जरिये जम्मू-कश्मीर को गंभीर संकट में डालने के बाद अब घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं.पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक बयान में कहा, ‘अपने अनैतिक गठबंधन से जम्मू-कश्मीर को गहरे संकट में डालने, सीमा पर अशांति की स्थिति पैदा होने, भ्रष्टाचार, कुशासन और फर्जी वादों के बाद अब अमित शाह जम्मू के लोगों के सामने घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं.
सुरजेवाला ने दावा किया कि मोदी सरकार में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान ने तीन हजार से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है. उन्होंने कहा कि पिछले चार सालों में जम्मू-कश्मीर में हुए विभिन्न आतंकी हमलों में 381 जवान शहीद हुए और 240 आम नागरिक मारे गए.
शाह ने शनिवार को कहा कि राहुल गांधी को आज़ाद और सोज की टिप्पणियों के लिए माफी मांगनी चाहिए.बता दें कि जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की ‘दोस्ती’ टूटने और महबूबा सरकार गिरने के अमित शाह पहली बार जम्मू पहुंचे. शनिवार को उन्होंने जम्मू में बीजेपी की एक रैली को संबोधित किया. इस दौरान शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. कश्मीर में बीजेपी के पीडीपी से समर्थन वापस लेने का जिक्र करते हुए अमित शाह ने सवाल किया, “कांग्रेस बताए कि उनकी पार्टी और लश्कर में क्या संबंध है? क्योंकि, कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद का बयान आते ही लश्कर-ए-तैयबा ने उसका समर्थन कर दिया.”
(इनपुट भाषा से)
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/O8LB4xHQI68/story01.htm
No comments:
Post a Comment