READ MORE
पटियाला हाउस कोर्ट ने शैलजा द्विवेदी हत्याकांड के आरोपी मेजर निखिल हांडा की रिमांड दिल्ली पुलिस को देने वाली याचिका पर मुहर लगा दी. अब मेजर निखिल हांडा 4 दिनों तक दिल्ली पुलिस की रिमांड में रहेंगे. आरोपी मेजर को पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार किया था. आरोपी मेजर के वकील संजीव सहाय ने न्यूज18 से कहा, ”कोर्ट ने आरोपी को 4 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने कोर्ट से आगे की जांच के लिए 4 दिन की रिमांड मांगी थी जिसे कोर्ट ने दे दिया. हमने विरोध किया था.”बता दें कि यहां कैंट इलाके में बरार स्क्वायर के पास शनिवार को एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी. बताया जा रहा है कि यह महिला शनिवार सुबह 10 बजे फिजियोथिरेपी सेशन के लिए आर्मी हॉस्पिटल गई थी. कुछ समय बाद जब ड्राइवर महिला को वापस ले जाने के लिए अस्पताल आया तो उसे पता चला कि वो वहां फिजियोथिरपी के लिए आई ही नहीं थी. शाम 4 बजे तक जब महिला के घर नहीं लौटने पर उसके लेफ्टिनेंट कर्नल पति ने पुलिस में अपनी पत्नी के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.
पुलिस ने बताया कि शनिवार को उन्हें सूचना मिली थी कि एक महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई है. वहां पहुंचकर जब उन्होंने शव का निरीक्षण किया तो पता चला कि उनकी गला काट कर हत्या की गई है. उसके कपड़े बुरी तरह से फटे हुए थे. पुलिस की जांच में पता चला कि हत्या के बाद शव पर गाड़ी भी चढ़ाई गई थी.
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस जांच में मेजर की पत्नी के दूसरे मेजर से प्रेम प्रसंग होने की बात सामने आ रही थी. मृतका के मोबाइल फोन की जांच की गई तो अखिरी कॉल डिटेल निखिल हांडा की मिली. ऐसे में पुलिस का शक गहराया और उन्होंने हांडा को गिरफ्तार कर लिया.हांडा इससे पहले दीमापुर में तैनात थे और सूत्रों ने बताया कि शैलजा के पति लेफ्टिनेंट द्विवेदी और मेजर हांडा इससे पहले दीमापुर में तैनात थे, यहीं उनकी मुलाकात हुई थी. सूत्रों ने बताया कि शैलजा के पति लेफ्टिनेंट कर्नल द्विवेदी और मेजर हांडा इससे पहले दीमापुर में तैनात थे, यहीं उनकी मुलाकात हुई थी. सूत्रों ने बताया कि शैलजा और उनके लेफ्टिनेंट कर्नल द्विवेदी कुछ हफ्तों बाद यूएन मिशन के तहत सूडान जाने वाले थे.
यह भी पढ़ें-
अब मदरसा शिक्षा में बदलाव की तैयारी में केंद्र सरकार, बोर्ड से मान्यता लेना होगा अनिवार्य
2019 से पहले कभी भी शुरू हो सकता है ‘राम मंदिर’ निर्माण: वेदांती
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/-WXMQZIXDvg/story01.htm
No comments:
Post a Comment