Saturday, 23 June 2018

94 मिनट में औरंगाबाद से मुंबई पहुंचा दिल, 4 साल की बच्ची को मिली नई जिन्दगी


READ MORE

औरंगाबाद से मुंबई तक एक जिन्दा दिल को एक घंटे और चौंतीस मिनट में ले जाया गया. 323.5 किलोमीटर की दूरी इतने कम समय में इसलिए कवर की गई क्योंकि इसकी जरूरत एक बच्ची को थी. दिल के मुंबई पहुंचने के बाद इसे 4 साल की लड़की में सफलतापूर्वक ट्रांसप्लांट किया गया. मुलुंड स्थित फोर्टिस अस्पताल से बयान जारी किया गया कि ऑपरेशन सफल रहा. जालना निवासी लड़की फिलहाल अस्पताल की निगरानी में है.अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सड़क दुर्घटना में मारे गए 13 वर्षीय लड़के का जिन्दा दिल शुक्रवार को औरंगाबाद के एमजीएम अस्पताल में मिला. यहां से 1:50 बजे औरंगाबाद हवाई अड्डे के लिए ले जाया गया.


अस्पताल ने कहा कि हवाई अड्डे तक ग्रीन कॉरिडोर के जरिए 4.8 किलोमीटर का रास्ता 4 मिनट यानी 1.54 मिनट पर तय कर लिया गया. इसके बाद एक चार्टर्ड फ्लाइट के जरिए 3:05 बजे मुंबई हवाई अड्डे पर दिल पहुंचा, जहां से इसे 19 मिनट में 18 किलोमीटर दूर फोर्टिस अस्पताल में एक ग्रीन कॉरिडोर के जरिए पहुंचाया गया. फोर्टिस के अधिकारियों ने कहा, औरंगाबाद में दिल मिलने के बाद 1 घंटे 34 मिनट के भीतर मुंबई पहुंचा दिया गया.


ये भी पढ़ें: VIDEO: अब सभी मेडिकल स्टोर्स में मिलेंगी सस्ती दवाएं, सरकार बना रही कानून


No comments:

Post a Comment