READ MORE
भारतीय जनता पार्टी ने एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर “ अल्पसंख्यकों की राजनीति करने ” के लिए निशाना साधा है और कहा कि पार्टी उन्हें ‘ नए जिन्ना ’ की तरह देखती है.बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना का संदर्भ देते हुए कहा , “ जहां तक असदुद्दीन ओवैसी की बात है , वो भारत की मुख्यधारा की राजनीति में शामिल हैं इसलिए मुझे ये कहने में कोई हिचक नहीं कि मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में मैं उन्हें नए जिन्ना की तरह देखता हूं. ”
पात्रा ने कहा , “क्योंकि अल्पसंख्यकों को लेकर राजनीति करना और मुख्यधारा से हमारे मुस्लिम भाई – बहनों को अलग करने के लिए उकसाने की ये नीति बेहद खतरनाक है और ओवैसी बार – बार ये अपराध करते रहे हैं. ”
आपको बता दें कि हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने धार्मिक भावनाओं से खेलने की कोशिश की है. उन्होंने मुसलमानों से कहा है कि वे मुस्लिम उम्मीदवारों को ही वोट दें.बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि इससे पहले ‘ पद्मावत ’ फिल्म विवाद के संदर्भ में ओवैसी ने कहा था कि मुस्लिमों को दूसरे पक्ष से सीखना चाहिए और ‘ तीन तलाक ’ के विरोध में एकजुट होना चाहिए.
पात्रा ने कहा कि एक बार और एमआईएम अध्यक्ष ने आईएसआईएस के कथित समर्थकों को कानूनी साहयता देने की बात कही थी.
उन्होंने कहा , “ निश्चित ही वो (ओवैसी) धर्म के नाम पर बार – बार समाज को बांटने की कोशिश कर रहे हैं. किन लोग किसी नए जिन्ना की बात नहीं मानने वाले हैं. जिन्ना को भुला दिया गया है. जिन्ना से सब नफरत करते हैं।. ”
ये भी पढ़ें:
2019 में केजरीवाल से हाथ मिला सकते हैं कुमारस्वामी, कहा-कांग्रेस के साथ सब ठीक
प्लेन में ही पायलट को आ गया हार्ट अटैक, फिर भी कराई सेफ लैंडिंग
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/AQosDoSZS2c/story01.htm
No comments:
Post a Comment