READ MORE
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से बीएस येदियुरप्पा की मुलाकात के बाद पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने साफ किया कि केंद्रीय नेतृत्व की कांग्रेस-जेडी (एस) की सरकार को ‘गिराने’ में दिलचस्पी नहीं है.दरअसल येदियुरप्पा ने अमित शाह से सोमवार को अहमदाबाद में मुलाकात की थी. येदियुरप्पा के साथ बीजेपी के प्रदेश विधायक बसवराज बोम्मई भी मौजूद थे. शाह और येदियुरप्पा की बातचीत करीब 1 घंटे तक चली. इस बैठक के बाद उन अटकलों पर विराम लग गया, जिसमें कहा जा रहा था कि बीजेपी मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को पद से ‘हटा’ कर येदियुरप्पा को सीएम बनाने की तैयारी में है.
बीजेपी से जुड़े सूत्रों का कहना कांग्रेस और जेडी (एस) के 20 असंतुष्ट विधायक उनके संपर्क में हैं. राज्य के कुछ नेताओं ने केंद्रीय नेतृत्व को सलाह दी थी कि वह इस मौके का ‘फायदा’ उठाए. हालांकि राष्ट्रीय नेतृत्व ने ऐसा कोई कदम न उठाने की चेतावनी दी है. वहीं येदियुरप्पा को सलाह दी गई है कि वह सरकार के ‘खुद’ गिरने का इंतजार करें.
कर्नाटक के एक वरिष्ठ बीजेपी नेता ने कहा, ‘हमें बहुमत साबित करने के लिए 16 विधायकों की जरूरत है. हालांकि हाईकमान इसमें रुचि नहीं ले रहा, क्योंकि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में यह हमारे खिलाफ काम कर सकता है. हमें उम्मीद है कि जेडी(एस) और कांग्रेस सरकार कई विरोधाभासों के चलते खुद ही गिर जाएगी.’ये भी पढ़ें: देवगौड़ा की कुमारस्वामी को सलाह, ‘कावेरी मुद्दे पर न करें सुप्रीम कोर्ट या केंद्र का विरोध’
येदियुरप्पा ने शाह को राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति के बारे में जानकारी दी. उन्होंने शाह को बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की राजनीति की वजह से यह गठबंधन सरकार ज्यादा वक्त तक चलती नहीं दिख रही है. सिद्धारमैया जो JDS-कांग्रेस कोआर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष हैं, उन्होंने खुलकर कुमारस्वामी के बदट और उनके किसानों के ऋण माफी प्रस्ताव का विरोध किया. इसके बाद कुमारस्वामी ने उनको जवाब दिया और कहा कि वह किसी की दया पर नहीं हैं और सीएम की कुर्सी ‘खैरात’ नहीं है.
दिलचस्प बात यह है कि बीजेपी, कांग्रेस पर अधिक ध्यान दे रही है जबकि वह जेडी(एस) के बारे में ज्यादा बात करने से इनकार कर रही है. ऐसे में अटकलें लगाईं जा रही हैं कि बीजेपी, जेडी(एस) के साथ जाने का विकल्प अपने पास रख रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कुमारस्वामी से बीते 1 महीने में 2 बार मिल चुके हैं. बीजेपी सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनाव में जेडी(एस)और बीजेपी का गठबंधन 28 में से 25 सीटें जीत सकता है. वह चाहते हैं कि लोकसभा चुनाव के पहले सीट साझा करने के मुद्दे पर खुद ही गिरे.
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/city-khabrain/madarsa-child-rescued-by-police-on-ibnsevens-information-522246.html
No comments:
Post a Comment