READ MORE
(ज़का जैकब)कैराना उपचुनाव में बीजेपी की हार के साथ-साथ केरल की चेंगन्नूर विधानसभा सीट भी चिंता का विषय बन गई है. खास बात ये है कि पिछले चुनावों में बीजेपी का वोट प्रतिशत बढ़ा था लेकिन इस बार चेंगन्नूर सीट से न सिर्फ बीजेपी हारी बल्कि अपने लोकप्रिय नेता श्रीधरन पिल्लई को मैदान में उतारने के बावजूद पिछली बार की तुलना में उसे कम वोट मिले.
सीपीएम के सजी चेरियान ने 20,000 से भी ज़्यादा वोटों से जीत दर्ज की. केरल जैसे छोटे राज्य में इतने वोटों से जीतना बड़ी बात है. ज़ाहिर है कि चेरियान को ईसाइयों का भी वोट मिला है. इस विधानसभा सीट में करीब 50000 ईसाई मतदाता हैं.
ये भी पढ़ेंः OPINION: केरल में हार के लिए जिम्मेदार है BJP हाईकमान, जानिए क्योंमध्य केरल में नसरानी ईसाई पारंपरिक रूप से कांग्रेस का वोटर रहा है. हालांकि कुछ अपवाद भी रहे हैं जब टॉमस आइज़ैक व राजू अब्राहम जैसे मार्क्सवादी नेताओं को भी इन लोगों ने वोट किया है क्योंकि वो उनके समुदाय के थे. लेकिन इस चुनाव में तथ्य बताते हैं कि ईसाई बाहुल्य इलाकों में भी एलडीएफ उम्मीदवारों को वोट मिला है.
यहां तक कि 2016 के विधानसभा चुनाव में उत्तर केरल के थलासेरी, मलप्पुरम, कासरगोड व कन्नूर जैसे मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में भी लेफ्ट को वोट मिले. इसने बीजेपी को हराने में बड़ी भूमिका अदा की.
ये भी पढ़ेंः तो क्या केरल में रचेगा इतिहास, पहली बार खिलेगा कमल…ये है गणित!
एक ऐसे राज्य में जहां अल्पसंख्यकों की जनसंख्या 45 फीसदी है, वहां अगर बीजेपी कुछ अच्छा प्रदर्शन करना चाहती है तो उसे एक सिरे से अपनी रणनीति पर विचार करना होगा.
बीजेपी के लिए चिंता का विषय ये भी है कि उसके उम्मीदवार श्रीधरन पिल्लई को पिछली बार की तुलना में 7000 वोट कम मिले, जबकि उसे वोट प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद थी. इसलिए एनडीए के पास इस बात को मानने के पर्याप्त कारण है कि एसएनडीपी के वेलापल्ली नटेसन का समर्थन प्राप्त बीडीजेएस ने अपने कार्यकर्ताओं को लेफ्ट का समर्थन करने की मौन स्वीकृति दे दी थी.
उपचुनाव के कुछ दिन पहले ही वेलापल्ली ने एक इंटरव्यू में कहा था कि चेंगन्नूर सीट के लिए सीपीएम उम्मीदवार काफी मज़बूत है.
बीजेपी अगर आगामी चुनावों में उत्तर भारत में होने वाले अपने नुकसान को पूरा दक्षिण भारत से पूरा करना चाहती है तो ज़ाहिर है कि केरल से हो पाना लगभग असंभव है.
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/india-pakistan-match-3-461957.html
No comments:
Post a Comment