READ MORE
यूपी के इलाहाबाद में बेखौफ बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद है. इसकी ताजा तस्वीर गुरुवार को देखने को मिली,जब दिन-दहाड़े बदमाशों ने जूस की दुकान में बमबाजी कर दहशत मचा दी.इस घटना के बाद से दुकानदार और इलाके के लोग सकते में हैं.वहीं मौके पर पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है.बमबाजी की यह घटना धूमन गंज थाना क्षेत्र के प्रीतमनगर इलाके की है,जहां जूस की दुकान पर अचानक हुई बमबाजी के चलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई.सरेआम हुयी बमबाजी की घटना से दुकान का एक कर्मचारी जख्मी हो गया.यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी, जिसमें साफ दिख रहा है कि बाइक से पहुंचे बदमाशों ने दुकान पर बमबाजी की और फरार हो गए.
बमबाजी की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस बाइक सवार बदमाशों को पकड़ने में जुट गयी है, लेकिन पुलिस अभी तक बदमाशों का पता नही लगा सकी है. वहीं इस घटना के पीछे दुकानदार ने किसी तरह की पुरानी रंजिश से इनकार किया है.
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/india-pakistan-match-3-461957.html
No comments:
Post a Comment