Friday, 1 June 2018

किसान आंदोलनः दूसरे दिन भी शहरों में नहीं सब्जी, दूध की सप्लाई


READ MORE

अपनी फसल के वाजिब दाम, कर्ज माफी एवं अन्य मांगों को लेकर किसानों के 10 दिवसीय देशव्यापी ‘गांव बंद आंदोलन’ का शनिवार को दूसरा दिन है. इस आंदोलन से अब तक मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों में सामान्य जीवन पर कोई असर नहीं पड़ता दिखा. हालांकि, संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में आवश्यक सामग्री जैसे दूध एवं साग-सब्जयों की आपूर्ति पर इसका असर हो सकता है.किसानों ने ऐलान किया है कि वे एक जून से दस जून तक शहरों को दूध, सब्जी और अनाज की आपूर्ति रोक देंगे.


राष्‍ट्रीय मजदूर किसान संघ के अध्‍यक्ष शिवकुमार शर्मा ‘कक्‍काजी’ ने लोगों से किसानों की हालत को लेकर गंभीरता से सोचने को कहा. उन्‍होंने शुक्रवार से शुरू हुई किसानों की 10 दिन की हड़ताल पर माफी मांगते हुए लोगों से कहा कि सोचिए यदि किसान फसल उगाना बंद कर देगा तो क्‍या होगा. बता दें कि किसानों ने एक से 10 जून तक गांवों से शहरों में दूध और सब्जियों की आपूर्ति बंद करने का फैसला किया है. इस हड़ताल में मध्‍य प्रदेश, महाराष्‍ट्र,पंजाब, राजस्‍थान, उत्‍तर प्रदेश, कर्नाटक, हरियाणा और छत्‍तीसगढ़ के किसान शामिल हैं.


किसान आंदोलन से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें…


Article source: https://gadgets.ndtv.com/hindi/mobiles/redmi-note-5-pro-pre-order-today-at-12pm-on-mi-com-5-mi-com-news-1836961

No comments:

Post a Comment