READ MORE
मई के महीने से कई राज्यों में तबाही मचा चुकी धूल भरी आंधी जून में भी लोगों को परेशान कर सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग की अोर से शनिवार को धूल भरी आंधी की चेतावनी जारी की गई है. वहीं रविवार को भी तेज हवाओं की आशंका जताई गई है.प्रादेशिक मौसम केंद्र नई दिल्ली की अोर से जारी की गई सात दिन की चेतावनी में 2 जून को आंधी और 3 जून को हवाओं के तेज होने की संभावना जताई गई है. 2 जून को लेकर खासतौर पर कहा गया है कि दिल्ली-आसपास में आसमान साफ है लेकिन शाम होते-होते हवा का रुख एकदम बदल जाएगा और भारी आंधी और बिजली चमकने की आशंका है. इस दौरान घरों से निकलने में सावधानी बरतें.
वहीं 3 जून को लेकर कहा गया है कि आसमान में बादल रहेंगे और पूरे दिन तेज हवाएं चलेंगी. इसके बाद के दिनों में आसमान में हल्के बादल रहेंगे और तापमान जून के हिसाब से रहेगा. जबकि 7 और 8 जून को बिजली कड़कने के साथ हल्की बारिश रहने की संभावना है. इस दौरान लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी.
Article source: https://hindi.news18.com/news/entertainment/hollywood/robert-downey-juniors-iron-man-suit-stolen-from-storage-warehouse-1373856.html
No comments:
Post a Comment